
दिल्ली HC ने खारिज की घर-घर जाकर वैक्सीन लगाने की मांग वाली याचिका, याचिकाकर्ता को लताड़
AajTak
याचिका कानून के एक छात्र मृगांक मिश्रा के द्वारा लगाई गई थी जिस पर कोर्ट ने टिप्पणी की कि लगता है लॉ कॉलेज छात्रों को इतना काम नहीं दे पा रहे हैं कि वह बिजी रहे. कोर्ट ने याचिकाकर्ता के वकील से पूछा कि लॉ कर रहे छात्र के पिता क्या करते हैं जिससे हमें अंदाजा लगा सके कि उस पर कितना जुर्माना लगाया जाए. याचिकाकर्ता ने कहा कि वह अपनी याचिका वापस ले रहे हैं.
घर-घर जाकर कोरोना वैक्सीन लगाने और उम्र के क्राइटेरिया को खत्म करने की मांग को लेकर लगाई गई जनहित याचिका को दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है. हाईकोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता ने यह याचिका पब्लिसिटी पाने के लिए लगाई .जबकि याचिकाकर्ता को वैक्सीनेशन और फिलहाल की परिस्थितियों को लेकर कोई गंभीर जानकारी है ही नहीं. याचिकाकर्ता के पास वैक्सीन को लेकर कोई पर्याप्त डाटा नहीं है, और ना ही याचिकाकर्ता ने याचिका दाखिल करने से पहले इस पर कोई होमवर्क किया. याचिका कानून के एक छात्र मृगांक मिश्रा के द्वारा लगाई गई थी जिस पर कोर्ट ने टिप्पणी की कि लगता है लॉ कॉलेज छात्रों को इतना काम नहीं दे पा रहे हैं कि वह बिजी रहे. कोर्ट ने याचिकाकर्ता के वकील से पूछा कि लॉ कर रहे छात्र के पिता क्या करते हैं जिससे हमें अंदाजा लगा सके कि उस पर कितना जुर्माना लगाया जाए. याचिकाकर्ता ने कहा कि वह अपनी याचिका वापस ले रहे हैं.
युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








