
दिल्ली AIIMS डायबिटीज रोगियों को मुफ्त में देगा इंसुलिन की शीशियां, जानें कहां, कैसे मिलेगी
AajTak
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), दिल्ली ने विश्व मधुमेह दिवस के मौके पर मंगलवार से मधुमेह से पीड़ित गरीब मरीजों को मुफ्त में ‘इंसुलिन’ की शीशियां उपलब्ध कराने का फैसला किया है.
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), दिल्ली ने विश्व मधुमेह दिवस के मौके पर मंगलवार से मधुमेह से पीड़ित गरीब मरीजों को मुफ्त में ‘इंसुलिन’ की शीशियां उपलब्ध कराने का फैसला किया है. एम्स के मीडिया प्रकोष्ठ की प्रभारी प्रोफेसर डॉ. रीमा दादा ने कहा कि एम्स के किसी भी बाह्य रोगी विभाग से इंसुलिन लिखवाने वाले मरीजों को मुफ्त इंसुलिन शीशियां दी जाएंगी.
एम्स ने इसके लिए न्यू राज कुमारी अमृत कौर ओपीडी के सामने अमृत फार्मेसी में दो नए काउंटर खोले हैं. इन काउंटर पर सुबह 9 से शाम 5 बजे तक इंसुलिन की शीशियां ली जा सकती हैं.
दादा ने कहा, काउंटर हिंदी और अंग्रेजी में लिखित निर्देश भी देंगे जो मरीजों को शीशियों के सुरक्षित ले जाने और स्टोरेज के लिए वितरित किए जाएंगे. लंबी दूरी की यात्रा करने की संभावना वाले रोगियों के लिए, अनुशंसित तापमान पर शीशियों को सुरक्षित रूप से ले जाने के लिए जमे हुए आइस पैक दिए जाएंगे.
दवा लिखने वाला डॉक्टर बताएगा कि शीशियां एक मरीज को दी जानी हैं और केंद्र उन्हें वितरित करेगा. शुरुआत में इंसुलिन की शीशियां एक महीने की उपचार अवधि के लिए जारी की जाएंगी जिसे भविष्य में दो-तीन महीने तक बढ़ाया जा सकता है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









