
दिल्ली: 35 वर्षीय महिला और उसकी बेटी की हत्या, बेड बॉक्स में मिली लाश
AajTak
दिल्ली के सरिता विहार में एक महिला और उसकी बेटी की हत्या कर दी गई. फिर शव को बेड बॉक्स में छिपा दिया गया. हत्याकांड को जिस वक्त अंजाम दिया गया, उस महिला का पति ड्यूटी पर था और दो अन्य बच्चे स्कूल गए थे.
साउथ-ईस्ट दिल्ली के सरिता विहार इलाके में एक 35 साल की महिला और उसकी छह साल की बेटी की उनके घर के अंदर हत्या कर दी गई. इस हत्याकांड को लेकर पुलिस एक पड़ोसी की तलाश कर रही है. एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि शुक्रवार रात करीब 10.30 बजे आली विहार के एक घर में दो लाशें मिलने की PCR कॉल आई थी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घर में एक बेड के बॉक्स स्टोरेज के अंदर एक 35 वर्षीय उम्र की महिला व एक छोटी लड़की की लाशें मिलीं.
गला घोंटने और दम घुटने से हुई मौत
अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों को AIIMS हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मामले की जांच के लिए कई ऑपरेशनल टीमों को लगाया गया है. क्राइम और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीमों ने मौके की जांच की है और सबूत इकट्ठा किए हैं. मरने वालों की पहचान ज्योति (35) और उसकी छह साल की बेटी के रूप में हुई है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में मोबाइल लूट के दौरान चाकू मारकर किया मर्डर, एक शख्स की हालत गंभीर, ऐसे पकड़े गए आरोपी
हालांकि शुरुआती मेडिकल जांच में बाहरी चोटों का पता नहीं चला, लेकिन शनिवार को हुए पोस्टमॉर्टम में मौत का कारण गला घोंटना और दम घुटना बताया गया है. पुलिस ने कहा कि फाइनल पोस्ट-मॉर्टम रिपोर्ट का इंतज़ार है. अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच और लोकल पूछताछ के बाद उसी बिल्डिंग में रहने वाले अकाउंटेंट दीन दयाल (35) की पहचान इस मामले में मुख्य संदिग्ध के तौर पर हुई है.
पुलिस ने कहा कि भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) (हत्या) के तहत केस दर्ज किया जा रहा है. पीड़ित के पड़ोसी और लोकल अजय कुमार गिरी ने कहा कि घर में पति-पत्नी अपने तीन बच्चों के साथ रहते थे. जिस वक्त हत्याकांड को अंजाम दिया गया है, उस वक्त दो बच्चे स्कूल गए थे. फरार आरोपी पड़ोसी परिवार का भतीजा बताया जा रहा है.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









