दिल्ली हिंसा के आरोपी जगदीश टाइटलर को मिलेगी जमानत? 4 अगस्त को फैसला सुनाएगा कोर्ट
AajTak
जगदीश टाइटलर की अग्रिम जमानत पर राउज एवेन्यू कोर्ट ने सुनवाई पूरी कर ली है. कोर्ट ने फिलहाल फैसला सुरक्षित रख लिया है और अग्रिम जमानत पर 4 अगस्त को दोपहर 3 बजे कोर्ट फैसला सुनाएगा. CBI ने टाइटलर की अग्रिम जमानत अर्जी का विरोध किया है.
1984 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद दिल्ली के पुल बंगश गुरुद्वारे और आसपास हुई हिंसा के आरोपी जगदीश टाइटलर की अग्रिम जमानत पर राउज एवेन्यू कोर्ट ने सुनवाई पूरी कर ली है. कोर्ट ने फिलहाल फैसला सुरक्षित रख लिया है और अग्रिम जमानत पर 4 अगस्त को दोपहर 3 बजे कोर्ट फैसला सुनाएगा. CBI ने टाइटलर की अग्रिम जमानत अर्जी का विरोध किया है.
वहीं टाइटलर की जमानत अर्जी का विरोध करते हुए पीड़ित महिलाओं ने कहा 39 साल हो गए हैं लेकिन हमें न्याय नहीं मिला है. कोर्ट रूम में टाइटलर की जमानत का विरोध करते हुए पीड़ित महिलाएं जज के सामने हाथ जोड़कर रो पड़ीं. पीड़ितों के वकील HS फुल्का और अन्य वकीलों ने महिलाओं को चुप रहने को कहा. फिर टाइटलर के वकील मनु शर्मा ने कोर्ट को पूरा बैकग्राउंड समझाते हुए अग्रिम जमानत अर्ज़ी पर जिरह शुरू की.
टाइटलर के वकील ने दीं ये दलील
टाइटलर के वकील ने कहा देश में बहुत दुःखद घटना हुई थी. 40 साल पहले जो हुआ, उसको माफ नहीं किया जा सकता है. नानावती कमीशन की रिपोर्ट के बाद CBI ने मामले में जांच शुरू की. दिल्ली पुलिस ने दो बार और CBI ने एक बार कहा टाइटलर के खिलाफ कुछ नहीं मिला. CBI ने मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दिया था. इसके बाद लोकसभा चुनाव से 11 महीने पहले कुछ नए गवाहों के बयान के आधार पर CBI ने मेरे खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दिया गया.
टाइटलर के वकील ने कहा आम मामलों में जांच तेज होती है. वहां पर कोर्ट का समन का आमतौर पर विरोध नहीं होता है. चार दशक के बाद गवाह सामने आए हो, वहां यह देखना होगा कि जांच एजेंसी ने पहले क्या किया है. हमको पता है कि हमको इसका समाना करना ही होगा. पूरी जांच के दौरान CBI ने मुझको गिरफ्तार नहीं किया.
पीड़ित पक्ष की ओर से दी गईं ये दलीलें

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










