
दिल्ली हिंसा के आरोपी और AAP के नेता ताहिर हुसैन की जमानत अर्जी खारिज
AajTak
कोर्ट ने ताहिर हुसैन को उन दो एफआईआर में जमानत देने से इनकार कर दिया जिसमें दो लोगों प्रमोद और प्रिंस बंसल को गोलियां लगीं थी. पुलिस ने इस मामले में इन दोनों के बयान भी दर्ज किए जिसमें हिंसा के लिए उन्होंने ताहिर हुसैन को जिम्मेदार ठहराया था.
आम आदमी पार्टी नेता और पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन पिछले साल मार्च महीने से ही जेल में हैं और अब तक 14 महीने से ऊपर का वक्त जेल में गुजार चुके हैं. ताहिर हुसैन के खिलाफ दिल्ली हिंसा से जुड़े मामले में एक दर्जन एफआईआर दर्ज की गई है. ताहिर हुसैन को कोर्ट ने उन दो एफआईआर में जमानत देने से इनकार कर दिया है जिसमें दो लोगों प्रमोद और प्रिंस बंसल को गोलियां लगीं थी. पुलिस ने इस मामले में इन दोनों के बयान भी दर्ज किए थे जिसमें हिंसा के लिए उन्होंने ताहिर हुसैन को जिम्मेदार ठहराया था.
मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.









