
दिल्ली-हरियाणा के बीच मेट्रो के चौथे फेज को मंजूरी, 85 केंद्रीय और 28 नवोदय विद्यालय खोलने पर कैबिनेट ने लगाई मुहर
AajTak
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया, 'नई शिक्षा नीति को लागू करने के लिए पीएम श्री को लाया गया है. सभी केंद्रीय विद्यालयों और नवोदय विद्यालयों को 'पीएम श्री' स्कूलों के रूप में नामित किया गया ताकि उन्हें अन्य स्कूलों के लिए एक मॉडल बनाया जा सके.'
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और हरियाणा के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए लगभग 26 किमी लंबे दिल्ली मेट्रो के चौथे फेज, रिठाला-नरेला-कुंडली कॉरिडोर को मंजूरी दे दी. इसके अलावा कैबिनेट बैठक में देश में 85 केंद्रीय विद्यालयों और 28 नए नवोदय विद्यालयों की स्थापना को भी मंजूरी दे दी गई है.
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया, 'नई शिक्षा नीति को लागू करने के लिए 'पीएम श्री' को लाया गया है. सभी केंद्रीय विद्यालयों और नवोदय विद्यालयों को 'पीएम श्री' स्कूलों के रूप में नामित किया गया है ताकि उन्हें अन्य स्कूलों के लिए एक मॉडल बनाया जा सके.'
26 किमी के रिठाला-नरेला-नाथूपुर (कुंडली) कॉरिडोर को मंजूरी
कैबिनेट ने दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण, रिठाला-कुंडली कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है. पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण के 26.463 किलोमीटर के रिठाला-नरेला-नाथूपुर (कुंडली) कॉरिडोर को मंजूरी दे दी. यह कॉरिडोर दिल्ली और हरियाणा के बीच कनेक्टिविटी को और बढ़ाएगा. कॉरिडोर को मंजूरी की तारीख से 4 साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.
परियोजना की पूरी लागत 6230 करोड़ रुपये है. यह लाइन वर्तमान में शहीद स्थल (न्यू बस अड्डा)- रिठाला (रेड लाइन) कॉरिडोर का विस्तार होगी और दिल्ली के उत्तर पश्चिमी हिस्सों जैसे नरेला, बवाना, रोहिणी के कुछ हिस्सों में कनेक्टिविटी को बढ़ावा देगी. इस पूरे रूट में 21 स्टेशन शामिल होंगे और सभी स्टेशन एलिवेटेड होंगे.
85 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने पर लगी मुहर

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.










