
दिल्ली: सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे लालू-नीतीश, विपक्षी एकता पर बड़ी पहल
AajTak
माना जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए ये मुलाकात बेहद अहम है. नीतीश कुमार विपक्षी एकता के प्रयास में लगे हुए हैं. सूत्रों का कहना है कि 2024 के लोकसभा चुनाव की रणनीति के अलावा अन्य राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है.
दिल्ली में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करने के लिए उनके आवास पहुंचे हैं. दोनों नेताओं की ये पहले से तय मुलाकात थी. इससे पहले नीतीश कुमार ने दिल्ली दौरे पर आकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत अन्य से मुलाकात की थी.
माना जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए ये मुलाकात बेहद अहम है. नीतीश कुमार विपक्षी एकता के प्रयास में लगे हुए हैं. सूत्रों का कहना है कि 2024 के लोकसभा चुनाव की रणनीति के अलावा अन्य राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है. कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी बीजेपी को घेरने की रणनीति बनाने में लगे हैं.
विपक्षी एकता के प्रयास में लगे हैं: लालू
इससे पहले दिल्ली पहुंचने पर राजद प्रमुख लालू यादव ने कहा था- 'नीतीश कुमार और मैं सोनिया गांधी से मिलेंगे. हम विपक्ष को एकजुट करने के लिए सभी प्रयास कर रहे हैं.' जब उनसे पूछा गया कि क्या वे 2024 में पीएम मोदी को सत्ता से हटा देंगे? तो लालू ने कहा- 'हां, हम (उन्हें) उखाड़ देंगे. मुझे कितनी बार यह कहने की जरूरत है?'
लालू को विदेश में किडनी ट्रांसप्लांट करवाना है
शनिवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव बिहार से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे. लालू को विदेश जाकर अपना इलाज करवाना है. दरअसल, कोर्ट से लालू को विदेश जाकर इलाज कराने की इजाजत मिली है. लालू प्रसाद यादव को अपनी किडनी ट्रांसप्लांट कराना है, इसको लेकर वे सिंगापुर जाना चाहते हैं. लेकिन पासपोर्ट जब्त होने के कारण लालू का दिल्ली एम्स में ही इलाज चल रहा था.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










