
दिल्ली: सूटकेस में मिली 9 साल की बच्ची की लाश, रेप के बाद मर्डर की आशंका
AajTak
उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना दयालपुर इलाके के डी ब्लॉक से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 9 साल की मासूम बच्ची खून से लथपथ एक फ्लैट में सूटकेस में मिली.
उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना दयालपुर इलाके के डी ब्लॉक से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 9 साल की मासूम बच्ची खून से लथपथ हालात में एक फ्लैट में सूटकेस में मिली. बताया जाता है कि बच्ची करीब दो घंटे तक इसी में थी. इसकी सूचना जैसे ही परिजनों को लगी, उन्होंने उसे अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. आशंका जताई जा रही है कि बच्ची को दुष्कर्म के बाद सूटकेस में भरकर फ्लैट में ही छोड़ दिया गया था.
जानकारी के अनुसार बच्ची अपने घर से बड़ी अम्मी को बर्फ देने के लिए निकली थी. लेकिन दो घंटे बीतने के बाद भी वह घर वापस नहीं आई. जिसके बाद मासूम बच्ची को उसके पिता ने तलाशना शुरू किया तो किसी जानकार ने बताया कि बच्ची उनके ही घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर बने फ्लैट की तरफ जाते हुए दिखी थी.
यह भी पढ़ें: 17 साल की लड़की से रिश्तेदार ने किया रेप, 5 साल बाद कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा
हालांकि जब बच्ची के पिता उस फ्लैट की दूसरी मंजिल पर पहुंचे तो फ्लैट के मुख्य गेट पर बाहर से ताला लगा था. वहीं, बच्ची के पिता ने जब फ्लैट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो देखा कि बच्ची एक सूटकेस में बेहोशी की हालत में पड़ी है और बच्ची के शरीर के नीचे के कपड़े भी नहीं थे. इसके बाद बच्ची के पिता उसे तुरंत पास के एक नर्सिंग हॉस्पिटल लेकर पहुंचे. लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
इसकी सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. फिलहाल पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए बच्ची के शव को गुरु तेग बहादुर अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है और मामले की जांच गहनता के साथ कर रही है. पुलिस कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तारी कर लिया जाएगा.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.










