
दिल्ली: सीवर की सफाई के दौरान दम घुटने से मजदूर की मौत, दो की हालत गंभीर
AajTak
दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में सीवर की सफाई के दौरान दम घुटने से एक मजदूर की मौत हो गई वहीं दो अन्य की हालत गंभीर है. मृतक की पहचान पंथ लाल चंद्र (43) के रूप में हुई है, जबकि घायल मजदूरों के नाम रामकिशन चंद्र (35) और शिव दास (25) बताए जा रहे हैं. रविवार शाम करीब 5:45 बजे तीनों मजदूर दिल्ली जल बोर्ड के सीवर की सफाई कर रहे थे.
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में रविवार को दिल्ली जल बोर्ड (DJB) के सीवर की सफाई के दौरान दम घुटने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर है. पुलिस ने इस मामले में बीएनएस की धारा 105 और मैला ढोने वालों के नियमन और पुनर्वास अधिनियम, 2013 की धारा 7 और 9 के तहत मामला दर्ज किया है.
घटना कैसे हुई?
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान पंथ लाल चंद्र (43) के रूप में हुई है, जबकि घायल मजदूरों के नाम रामकिशन चंद्र (35) और शिव दास (25) बताए जा रहे हैं. रविवार शाम करीब 5:45 बजे तीनों मजदूर दिल्ली जल बोर्ड के सीवर की सफाई कर रहे थे.
काम के दौरान सीवर में जहरीली गैस का रिसाव हुआ, जिससे तीनों मजदूर बेहोश हो गए. सूचना मिलते ही दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बेहोश मजदूरों को बाहर निकाला गया.
एक की मौत, दो अस्पताल में भर्ती
तीनों मजदूरों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पंथ लाल चंद्र को मृत घोषित कर दिया. वहीं, रामकिशन चंद्र और शिव दास का अस्पताल में इलाज जारी है. उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. गौरतलब है कि भारत में मैला ढोने और मैन्युअल सीवर सफाई पर कानूनी रूप से प्रतिबंध लगा हुआ है, फिर भी आए दिन ऐसे हादसे सामने आते रहते हैं.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.









