
दिल्ली सीएम पर सस्पेंस बरकरार... जानें- सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं कौन से 5 संभावित चेहरे
AajTak
दिल्ली के नए मुख्यमंत्री को चुनने की तैयारी में बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायक लगे हुए हैं. इंडिया टुडे के विश्लेषण के मुताबिक, प्रवेश वर्मा और रेखा गुप्ता सीएम पद के प्रमुख दावेदार हैं. सोशल मीडिया और ऑनलाइन सर्च डेटा से पता चलता है कि प्रवेश वर्मा का नाम ज्यादा चर्चा में है. पार्टी 19 फरवरी को मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा करेगी, और अगले दिन के लिए शपथग्रहण शेड्यूल है.
बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायक दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री को चुनने की तैयारी में हैं. इस बीच इंडिया टुडे ने आम आदमी पार्टी की निवर्तमान सीएम आतिशी को रिप्लेस करने के लिए संभावित उम्मीदवारों पर ऑनलाइन चल रही चर्चा का विश्लेषण किया है.
बीजेपी की तरफ से 19 फरवरी को अपने मुख्यमंत्री का नाम घोषित किए जाने की उम्मीद है. दिल्ली में इस पद के लिए प्रवेश वर्मा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता, विधायक रेखा गुप्ता, सतीश उपाध्याय, आशीष सूद और जितेंद्र महाजन प्रमुख दावेदारों में शामिल हैं.
सोशल मीडिया हैंडल्स और ऑनलाइन हो रही सर्चिंग के विश्लेषण से पता चलता है कि प्रवेश वर्मा मुख्यमंत्री पद के लिए पसंदीदा उम्मीदवार हैं - वह रेखा गुप्ता के बाद सर्चिंग में दूसरे नंबर पर हैं.
यह भी पढ़ें: दिल्ली CM चयन में देरी और रामलीला मैदान में शपथग्रहण क्यों? BJP विधायकों ने बताया असल कारण
सोशल मीडिया पर चल रही चर्चा
दिल्ली विधानसभा चुनाव के 8 फरवरी के नतीजे के बाद से, प्रवेश वर्मा के सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स बढ़े हैं. उन्हें इंस्टाग्राम पर 80,100 से ज्यादा लोग और एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लगभग 17,800 लोग फॉलो करते हैं.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






