
दिल्ली: सिगरेट के लिए 20 रुपये नहीं देने पर पत्नी की हत्या, फिर खुद ट्रेन के आगे कूदकर की खुदकुशी
AajTak
दिल्ली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. उसने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि पत्नी ने उसे सिगरेट के लिए 20 रुपये देने से मना कर दिया था.
दिल्ली के विवेक विहार इलाके में एक पति ने सिगरेट के पैसे न देने पर पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद आरोपी ने ट्रेन के सामने कूद कर खुदकुशी कर ली. जानकारी के मुताबिक कुलवंत अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ विवेक विहार थाना इलाके के कस्तूरबा नगर इलाके में रहता और ऑटो चलाने का काम करता था.
25 दिसम्बर बुधवार की दोपहर तीन बजे कुलवंत ने अपनी पत्नी से सिगरेट के लिए 20 रुपये मांगे, लेकिन पत्नी ने पैसे देने से इनकार कर दिया. जिसके बाद दोनों में झगड़ा हो गया. हालांकि कुछ देर बाद पत्नी ने पैसे दे दिए, जिसके बाद कुलवंत अपने बेटे को सिगरेट लेने भेज दिया और फिर अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी.
यह भी पढ़ें: गाजियाबाद मर्डर: रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी को सिर में गोली मारकर फरार हुए बदमाश
जब तक पकड़ती पुलिस, तब तक कूद गया ट्रेन के आगे
पुलिस को बुधवार तीन बजे कॉल करके पड़ोसी ने महिला के कत्ल की जानकारी दी थी. जब पुलिस पहुंची तो पता कुलवंत फरार हो गया था और वो रेलवे ट्रैक पर बैठा था. जब तक पुलिस उसे पकड़ती उसके पहले उसने ट्रैन के सामने कूद के खुदकुशी कर ली.
पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है. पुलिस ने बताया कि सिगरेट खरीदने के लिए 20 रुपये नहीं देने पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. फिर खुद ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






