
दिल्ली: शिकंजे में सोनू शेख, VHP-बजरंग दल पर FIR... पढ़ें जहांगीरपुरी हिंसा के 7 बड़े अपडेट
AajTak
Jahangirpuri violence: हनुमान जयंती के मौके पर राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई हिंसा मामले में पुलिस की धरपकड़ जारी है. हिंसा से जुड़े 2 और आरोपियों सोनू और शेख हमीद को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया है. इन आरोपियों में हिंसा के दौरान फायरिंग करने वाला सोनू शेख भी शामिल है.
राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती के मौके पर हुई हिंसा मामले में पुलिस अब तक 24 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. इस हिंसा में शामिल दो नाबालिग भी पुलिस हिरासत में हैं. हिंसा के बाद इलाके में शांति कायम रह सके इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सीआरपीएफ और आरएएफ की पांच कंपनियां और भेजीं हैं. ये कंपनियां पूरे इलाके में पेट्रोलिंग कर रही हैं और संदिग्ध लोगों पर नजर रख रही हैं.
वहीं, दिल्ली पुलिस ने इलाके की अमन समितियों के साथ बैठक करके दोनों समुदायों से शांति बनाए रखने को कहा है. आइए जानते हैं कि सोमवार को दिनभर में जहांगीरपुरी हिंसा मामले में क्या-क्या हुआ.
1. फायरिंग करने वाला सोनू शेख पुलिस गिरफ्त में
हनुमान जयंती के मौके पर हिंसा के दौरान फायरिंग करने वाले सोनू शेख को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जहांगीरपुरी में हिंसा के बाद 17 अप्रैल को सोशल मीडिया पर हमले का एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें नीला कुर्ता पहने शख्स फायरिंग कर रहा था. इसकी पहचान सोनू शेख के रूप में हुई है और इसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 28 वर्षीय सोनू शेख जहांगीरपुरी के सी ब्लॉक का रहने वाला है. दिल्ली पुलिस पहले ही सोनू के भाई को हिरासत में ले चुकी है.
2. विहिप और बजरंग दल के खिलाफ मामला दर्ज
दिल्ली पुलिस ने जहांगीरपुरी हिंसा मामले में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के खिलाफ मामला दर्ज किया है. आरोप है कि शोभयात्रा के आयोजकों ने जुलूस के लिए पुलिस से इजाजत नहीं ली थी. जिसके इसके साथ ही विश्व हिंदू परिषद के जिला सेवा प्रमुख प्रेम शर्मा को गिरफ्तार किया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.












