
दिल्ली शराब घोटाले में ED ने समीर महेंद्रू को किया अरेस्ट, AAP बोली- अगले हफ्ते तक सिसोदिया को भी कर लेंगे गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली के शराब नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पहली गिरफ्तारी की है. ईडी ने मनीष सिसोदिया के करीबी समीर महेंद्रू को गिरफ्तार किया है. इससे पहले मंगलवार को सीबीआई ने विजय नायर को गिरफ्तार किया था.
दिल्ली के शराब नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पहली गिरफ्तारी की है. ईडी ने मनीष सिसोदिया के करीबी समीर महेंद्रू को गिरफ्तार किया है. इससे पहले मंगलवार को सीबीआई ने विजय नायर को गिरफ्तार किया था.
ईडी की एफआईआर के मुताबिक, इंडोस्पिरिट्स के मालिक समीर महेंद्रू द्वारा कथित तौर पर सिसोदिया के "करीबी सहयोगियों" को करोड़ों में कम से कम दो भुगतान किए गए थे, जो कथित रूप से आबकारी नीति बनाने और कार्यान्वयन में अनियमितताओं में शामिल शराब व्यापारियों में से एक थे. सीबीआई की एफआईआर में आरोप है कि डिप्टी सीएम सिसोदिया के एक कथित सहयोगी अर्जुन पांडे ने इंटरटेनमेंट और इवेंट मैनेजमेंट कपंनी के पूर्व सीईओ विजय नायर की ओर से समीर महेंद्रू से करीब 2-4 करोड़ रुपये नकद लिए थे.
AAP ने जताई सिसोदिया की गिरफ्तारी की आशंका
समीर महेंद्रू की गिरफ्तारी पर आप नेता संजय सिंह ने कहा कि डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी भी अगले हफ्ते हो जाएगी. संजय ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को कुचलने की कोशिश है. आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं. वो जेल जाने के लिए तैयार हो जाएं. इस पूरे मामले में जिस तरह की कार्रवाई केंद्र सरकार कर रही है. यह गुजरात में उनकी हार की हताशा को दिखाता है.
विजय नायर की हुई थी गिरफ्तारी
दिल्ली शराब घोटाला मामले में मंगलवार को सीबीआई ने विजय नायर को गिरफ्तार किया था. वह एक एंटरटेनमेंट और इवेंट मीडिया कंपनी के पूर्व सीईओ हैं. ईडी ने भी उनके ठिकानों पर भी छापेमारी की थी. नायर को इस कथित घोटाले का मुख्य साजिशकर्ता बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, विजय नायर को मंगलवार को सीबीआई दफ्तर में पूछताछ के लिए बुलाया गया था. इसके बाद उनको गिरफ्तार किया गया. विजय नायर पर चुन-चुनकर लाइसेंस देने, गुटबंदी करने और साजिश रचने का आरोप है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










