
दिल्ली: शकरपुर की रिहायशी इमारत में लगी भीषण आग, जान बचाने को बालकनी से कूदे लोग, एक महिला की मौत
AajTak
Delhi Shakarpur Fire: दमकल अधिकारियों ने बताया कि उन्हें बिल्डिंग में आग लगने की सूचना सोमवार देर रात तकरीबन 1 बजकर 5 मिनट पर मिली थी. आग सबसे पहले बिल्डिंग की पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में लगी थी, उसके बाद पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया.
पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके में सोमवार देर रात एक चार मंजिला इमारत में आग लग गई. घटना के वक्त 50 से ज्यादा लोग बिल्डिंग के अलग-अलग फ्लैट्स में मौजूद थे. आग लगते ही पूरी बिल्डिंग में अफरा-तफरी मच गई. जान बचाने के लिए लोग चीखते-पुकारते हुए इधर-उधर भागने लगे. कुछ लोगों ने हड़बड़ी में बालकनी से ही नीचे छलांग लगा दी. जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदी एक महिला की मौत हो गई.
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. दमकल कर्मियों ने बिल्डिंग में फंसे लोगों को तुंरत बाहर निकाला और घंटे भर के अंदर आग पर काबू पा लिया. आग लगने की इस घटना में बिल्डिंग में फंसे एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.
पार्किंग एरिया में लगी आग ने पूरी बिल्डिंग को चपेट में लिया
दमकल अधिकारियों ने बताया कि उन्हें बिल्डिंग में आग लगने की सूचना सोमवार देर रात तकरीबन 1 बजकर 5 मिनट पर मिली थी. आग सबसे पहले बिल्डिंग की पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में लगी थी, उसके बाद पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया. सीढ़ियों पर आग की लपटे होने की वजह से, लोग बाहर निकल नहीं पाए, जिन्हें बाद में बालकनी के रास्ते निकाला गया.
जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदने के कारण लगी हैं चोटें
दमकल अधिकारी ने बताया कि पार्किंग में खड़ी चार कारें पूरी तरीके से चलकर खाक हो गईं. आशंका है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से यह आग लगी थी. आग बुझाने में जुटा एक दमकलकर्मी भी घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना में किसी के झुलसने की जानकारी नहीं मिली है. जो भी घायल हुए हैं, उन्हें बिल्डिंग से कूदने के कारण चोटें आई हैं.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









