
दिल्ली विस्फोट को लेकर कश्मीर में एक्शन तेज, जमात-ए-इस्लामी के ठिकानों पर ताबड़तोड़ रेड
AajTak
दिल्ली ब्लास्ट के बाद कश्मीर में जमात-ए-इस्लामी के ठिकानों पर रेड जारी है. शोपियां पुलिस ने जमात-ए-इस्लामी से जुड़े लोगों के कई ठिकानों पर रेड कर तलाशी ले रही है.
दिल्ली में लाल किले के पास हुए विस्फोट के बाद कश्मीर घाटी में हलचल बढ़ गई है. पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है, जमात-ए-इस्लामी के ठिकानों पर तलाशी अभियान चल रहे हैं. बुधवार को भी शोपियां जिले में पुलिस की जमात-ए-इस्लामी के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है.
ये छापे मौलवी इरफान की गिरफ्तारी के बाद मारे गए हैं. मौलवी इरफान को लेकर कहा जा रहा है कि उसने डॉक्टर्स की तिकड़ी को कट्टरपंथी बनाने में अहम भूमिका निभाई. डॉक्टर्स के इस टियो नेटवर्क का खुलासा हाल ही में हुआ था, जिसे फरीदाबाद मॉड्यूल कहा जा रहा है.
जानकारी के मुताबिक दिल्ली धमाकों की साजिश को लेकर शोपियां पुलिस जिले में कई जगह जमात-ए-इस्लामी कार्यकर्ताओं के ठिकानों पर छापेमारी कर तलाशी ले रही है. जिन ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है, उनमें डॉक्टर हमीद फ़याज़ (नदीगाम), मोहम्मद यूसुफ़ फलाही (चित्रगाम) और अन्य के घर शामिल हैं.
इन सभी के ठिकानों पर छापेमारी कर तलाशी मौलवी इरफान से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर की गई है. पुलिस के मुताबिक मौलवी इरफान ने पूछताछ में शोपियां में अपने संबंधों को लेकर जानकारी दी है. गौरतलब है कि दिल्ली ब्लास्ट की जांच के सिलसिले में शोपियां पुलिस सोमवार को भी एक्शन में थी.
यह भी पढ़ें: दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी उमर के मां-भाई हिरासत में, रिश्तेदारों के फोन जब्त... कश्मीर में कई जगह रेड
शोपियां पुलिस ने शोपियां में कई जगह रेड की थी. सोमवार को जिन जगहों पर रेड की गई थी, वह सभी यूके में बैठे आतंकी मुज्जमिल अयूब के नेटवर्क से जुड़े लोगों के ठिकाने बताए जा रहे थे. शोपियां पुलिस ने तब अपने एक्शन को जिले में एक्टिव आतंकियों के सपोर्ट नेटवर्क को खत्म करने, पाकिस्तान के समर्थन वाले आतंकी ढांचे की बुनियाद ध्वस्त करने की दिशा में उठाया गया कदम बताया था.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









