
दिल्ली विस्फोट के बाद सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट, असम में पांच लोग गिरफ्तार
AajTak
Delhi Blast: दिल्ली में हुए धमाके के बाद सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने के आरोप में असम में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सख्त लहजे में कहा है कि नफरत फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी.
दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए भीषण विस्फोट के बाद बुधवार को असम में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इन लोगों पर सोशल मीडिया पर भड़काऊ और आपत्तिजनक पोस्ट डालने का आरोप है. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि आरोपियों ने दिल्ली धमाके के सिलसिले में नफरत और आतंक को महिमामंडित करने वाला कंटेंट शेयर किया था.
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने साफ कहा कि असम पुलिस ऐसे किसी भी व्यक्ति को बख्शेगी नहीं जो सोशल मीडिया को नफरत फैलाने या आतंक को बढ़ावा देंगे. उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, ''दिल्ली विस्फोट के सिलसिले में भड़काऊ सामग्री फैलाने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. हम नफरत या हिंसा फैलाने की कोशिश के खिलाफ कार्रवाई जारी रखेंगे.''
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दरांग के मतिउर रहमान, गोलपाड़ा के हसम अली, चिरांग के अब्दुल लतीफ़, कामरूप के वझुल कमाल और बोंगाईगांव के नूर अमीन अहमद के रूप में हुई है. इन सभी पर आरोप है कि इन्होंने दिल्ली धमाके के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भड़काऊ और आपत्तिजनक सामग्री शेयर किया, जिससे सांप्रदायिक तनाव भड़क सकता था.
इसी बीच असम के कछार जिले से भी एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. मंगलवार को वहां एक सेवानिवृत्त स्कूल प्रिंसिपल को हिरासत में लिया गया. आरोप है कि उन्होंने दिल्ली विस्फोट को लेकर सोशल मीडिया पर ऐसी टिप्पणियां पोस्ट कीं, जो न सिर्फ राजनीतिक रूप से संवेदनशील थीं, बल्कि धमाके की गंभीरता को राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रही थीं.
पुलिस ने उनकी पोस्ट को आपत्तिजनक बताया है. असम के मुख्यमंत्री के आदेश परसाइबर सेल और जिला पुलिस की टीमों ने एक साथ कार्रवाई की है. डिजिटल फॉरेंसिक टीमें भी सक्रिय कर दी गई हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या इन गिरफ्तार आरोपियों का किसी संगठित नेटवर्क से संबंध था. फिलहाल सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है.
गौरतलब है कि सोमवार शाम दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक ट्रैफिक सिग्नल पर एक कार में जोरदार धमाका हो गया. धमाका इतना तीव्र था कि आस-पास की कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं और मौके पर अफरा-तफरी मच गई. इस हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई घायल अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









