
दिल्ली वालों को लगा झटका, 10 फीसदी तक महंगी हुई बिजली
AajTak
राजधानी दिल्ली में बिजली की दरों में बढ़ोतरी की गई है. पीपीएसी (पावर परचेज एग्रीमेंट कॉस्ट) के माध्यम से दिल्ली में बिजली शुल्क बढ़ाया गया है. दक्षिणी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली के ट्रांस-यमुना क्षेत्रों, पुरानी दिल्ली और नई दिल्ली में रहने वालों को इस बढ़ोतरी से झटका लगा है.
राजधानी दिल्ली में बिजली की दरों में बढ़ोतरी की गई है. पीपीएसी (पावर परचेज एग्रीमेंट कॉस्ट) के माध्यम से दिल्ली में बिजली शुल्क बढ़ाया गया है. दक्षिणी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली के ट्रांस-यमुना क्षेत्रों, पुरानी दिल्ली और नई दिल्ली में रहने वालों को इस बढ़ोतरी से झटका लगा है. बीएसईएस क्षेत्रों में बिजली की खपत लगभग 10% तक महंगी हो जाएगी. यही नहीं एनडीएमसी (नई दिल्ली क्षेत्र) में रहने वाले लोगों पर भी इसका असर पड़ेगा.
DERC ने मानी कंपनियों की मांग
दरअसल दिल्ली विद्युत नियामक आयोग (डीईआरसी) ने पावर डिस्कॉम, बीवाईपीएल (बीएसईएस यमुना) और बीआरपीएल (बीएसईएस राजधानी) की याचिकाएं स्वीकार कर ली हैं. डीईआरसी ने 22 जून के एक आदेश में बिजली खरीद की ऊंची लागत के आधार पर इन कंपनियों की टैरिफ बढ़ाने की मांग को स्वीकार कर लिया.
करना होगा अतिरिक्त भुगतान
अगले 9 महीनों के लिए, (जुलाई 2023 से मार्च 2024) बीवाईपीएल उपभोक्ताओं को 9.42% अतिरिक्त टैरिफ का भुगतान करना होगा, जबकि बीआरपीएल उपभोक्ताओं को 6.39% अतिरिक्त टैरिफ का भुगतान करना होगा. वहीं एनडीएमसी क्षेत्र में रहने वालों को समान अवधि में 2% अतिरिक्त टैरिफ का भुगतान करना होगा.
इन इलाकों में रहने वालों को मिली राहत

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










