
दिल्ली: लाइब्रेरी में छात्रा को लगा था करंट, अब शरीर को मार गया लकवा... सोशल मीडिया पर शेयर किया दर्द
AajTak
दिल्ली (Delhi) में बीते दस दिन पहले करोल बाग में स्थित ब्यूरोक्रेट्स लाइब्रेरी में एक छात्रा पढ़ाई कर रही थी, उसी दौरान उसे करंट लग गया था. करंट लगने से अब छात्रा की हालत बिगड़ती जा रही है. उसका आधा शरीर लकवा का शिकार हो गया है. इस बारे में पीड़िता ने सोशल मीडिया पर दर्द शेयर कर लाइब्रेरी मालिक पर सवाल उठाए हैं.
राजधानी दिल्ली (Delhi) में करीब 10 दिन पहले एक छात्रा को लाइब्रेरी (Library) में पढ़ाई करते समय करंट लग गया था. इससे उसकी हालत बिगड़ गई. छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. पीड़िता ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि वह लकवा की शिकार हो गई है. आधा शरीर काम नहीं कर रहा है.
छात्रा ने सोशल मीडिया (Social Media) पर जब दर्द बयां किया तो ये कहानी वायरल हो गई. इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस के सूत्रों का कहना है कि यह घटना 10 दिन पुरानी है. पुलिस अधिकारी जरूरी मदद करने और मामले में कार्रवाई को लेकर छात्रा और उसके परिवार के संपर्क में हैं.
यह भी पढ़ें: दिल्ली कोचिंग हादसाः लगातार तीसरे दिन चला MCD का सीलिंग ड्राइव, 9 और संस्थानों के बेसमेंट हुए सील
पीड़िता सुहानी अवस्थी का कहना है कि करोल बाग में स्थित ब्यूरोक्रेट्स लाइब्रेरी में पढ़ते समय उसे बिजली का झटका लगा था, जिसके बाद उसे लकवा मार गया. सुहानी ने कहा कि वह वर्तमान में बरेली के एक अस्पताल में इलाज करा रही है.
यह भी पढ़ें: 'उसने खतरे पर ध्यान नहीं दिया', पढ़ें- कोचिंग हादसे में गिरफ्तार SUV ड्राइवर को कोर्ट ने क्यों नहीं दी जमानत
पीड़ित छात्रा ने आगे लिखा है कि लाइब्रेरी में हुई लापरवाही के कारण मुझे बिजली का करंट लगा. मैं अपने शरीर के बाएं हिस्से को हिला भी नहीं पा रही हूं. लाइब्रेरी मालिक किसी भी बात का जवाब नहीं दे रहा है. वह पूरे मामले को हल्के में ले रहा है. आज मैं अपनी जिंदगी से लड़ रही हूं.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








