
दिल्ली: रमजान में खुलेगी मरकज की मस्जिद, शर्तें लागू रहेंगी
AajTak
निजामुद्दीन की मरकज मस्जिद पिछले दो साल से बंद थी, अब मरकज मस्जिद को रमजान में खोलने की इजाजत दे दी जाएगी लेकिन शब-ए-बारात के लिए नियमों और शर्तों को मानना होगा.
दिल्ली पुलिस ने दिल्ली वक्फ बोर्ड से कहा है कि मरकज निजामुद्दीन स्थित बंगले वाली मस्जिद को रमजान में खोलने की इजाजत दी जाएगी लेकिन शब-ए-बारात के लिए 16 मार्च को हाईकोर्ट की ओर से दिए गए नियमों और शर्तों को मानना होगा.
दिल्ली पुलिस ने मरकज प्रबंधन को प्रवेश और निकास गेट के अलावा, हर मंजिल की सीढ़ियों पर दोबारा सीसीटीवी लगाने को कहा है. पुलिस ने प्रबंधन को आदेश दिया है कि विदेशी श्रद्धालुओं के लिए जारी नियमों को प्रवेश द्वार के नोटिस बोर्ड पर लगाया जाए.
कोरोना नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर, करीब दो साल तक बंद रहे मरकज निजामुद्दीन पर हाईकोर्ट ने 16 अक्टूबर को शब-ए-बारात पर श्रद्धालुओं की संख्या पर लगी सीमा को हटा दिया था. इससे पहले पुलिस ने कहा था कि हर मंजिल पर अधिकतम 100 लोग ही मौजूद रह सकते हैं. वक्फ ने नियमों में ढील की मांग की पिछले साल शब-ए-बारात और रमजान में केवल 50 लोगों को प्रार्थना में शामिल होने की अनुमति दी गई थी.
निज़ामुद्दीन मरकज़ मार्च 2020 में विवादों में था, जब तब्लीगी जमात द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने वाले कई लोग बाद में कोविड-19 से संक्रमित हो गए थे. इसके बाद मरकज को बंद कर दिया गया था.
ये भी पढ़ें

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








