
दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा पर एसिड अटैक, कॉलेज के पास ही लड़कों ने वारदात को दिया अंजाम
AajTak
घटना सुबह करीब 10 बजे हुई, जब एक ज्वलनशील पदार्थ लड़की पर फेंका गया. इस हमले के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने लड़की को राहत पहुंचाने की कोशिश की और उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल ने बताया कि पीड़िता के हाथों में चोटें आई हैं, जिसका इलाज किया गया है.
नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के लक्ष्मीबाई कॉलेज के पास दिल्ली यूनिवर्सिटी की सेकंड ईयर की एक छात्रा पर एसिड अटैक की घटना सामने आई है. पुलिस के मुताबिक, यह हमला कॉलेज से कुछ दूरी पर हुई, जब पीड़ित छात्रा अपने कॉलेज में जा रही थी. पीड़िता अपने चेहरे को बचाने में कामयाब रही लेकिन इस दौरान उसका हाथ जल गया. पुलिस ने बयान के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.
घटना सुबह करीब 10 बजे हुई, जब एक ज्वलनशील पदार्थ लड़की पर फेंका गया. इस हमले के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने लड़की को राहत पहुंचाने की कोशिश की और उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल ने बताया कि पीड़िता के हाथों में चोटें आई हैं, जिसका इलाज किया गया है.
दिल्ली पुलिस द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि मुकुंदपुर की रहने वाली 20 साल की एक लड़की पर एसिड अटैक की सूचना मिली थी. पीड़िता ने बताया कि वह सेकंड ईयर (नॉन-कॉलेज) की स्टूडेंट है और अपनी क्लास के लिए लक्ष्मी बाई कॉलेज, अशोक विहार जा रही थी. जब वह कॉलेज की तरफ जा रही थी, तो उसकी जान-पहचान वाला जितेंद्र, जो मुकुंदपुर का रहने वाला है, अपने साथियों ईशान और अरमान के साथ एक मोटरसाइकिल पर आया.
आरोप है कि ईशान ने अरमान को एक बोतल दी, जिसने उस पर एसिड फेंक दिया. पीड़िता ने अपना चेहरा बचाने की कोशिश की लेकिन उसके दोनों हाथ जल गए. आरोपी मौके से फरार हो गए. पीड़िता के मुताबिक जितेंद्र उसका पीछा करता था और करीब एक महीने पहले उन दोनों के बीच तीखी बहस हुई थी. क्राइम टीम और FSL टीम ने क्राइम सीन का मुआयना किया. पीड़िता के बयान और चोटों की प्रकृति के आधार पर BNS की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस की कई टीमें घटना स्थल और आसपास के इलाके में जांच में जुटी हैं. CCTV फुटेज और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है. इसके अलावा, पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमले के पीछे किसी तरह का पुराना विवाद तो नहीं था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










