
दिल्ली मेट्रो ट्रैक पर शख्स ने किया पेशाब, वीडियो वायरल; लोग बोले- क्या करें, मजबूरी है
AajTak
दिल्ली मेट्रो के ट्रैक पर पेशाब करने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.जैसे ही यह क्लिप सामने आई, सोशल मीडिया पर लोगों के कमेंट्स की बाढ़ आ गई. कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि अगर मेट्रो में किसी को अचानक इमरजेंसी पड़ जाए तो वह करे भी तो क्या?
सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ चौंकाने वाली चीजें वायरल होती रहती हैं, लेकिन जो वीडियो इस बार सामने आया है उसने दिल्लीवालों सहित पूरे इंटरनेट को हिला दिया है. हाई-सेक्योरिटी और कड़े नियमों के लिए मशहूर दिल्ली मेट्रो इस बार एक ऐसी हरकत की वजह से सुर्खियों में है जिसने लोगों के धैर्य की भी परीक्षा ले ली.
कैमरा रिकॉर्ड करता रहा हरकत
वायरल वीडियो में एक युवक मेट्रो प्लेटफॉर्म के बिल्कुल किनारे खड़ा दिखाई देता है और कुछ ही सेकंड बाद वो खुलेआम ट्रैक पर पेशाब करता नजर आता है. दिल्ली मेट्रो जैसी जगह, जहां कदम-कदम पर सीसीटीवी हो और जहां हथियार से लेकर माचिस तक की जांच होती है.वहीं एक युवक का ऐसी हरकत कर देना यूजर्स को चौंका रहा है.
'ज्यादा पी ली थी'
वीडियो में मौजूद एक शख्स जब उससे पूछता है कि वह ऐसा क्यों कर रहा है, तो आरोपी युवक बड़ी बेपरवाही से जवाब देता है-ज्यादा पी ली थी.उसका यह लापरवाह रवैया सोशल मीडिया पर और भी नाराजगी भड़का रहा है. कई लोग कह रहे हैं कि यह सिर्फ नशे का मामला नहीं बल्कि पब्लिक डिसिप्लिन की परवाह न करने वाली मानसिकता है.
देखें वायरल वीडियो

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












