
दिल्ली में MCD उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, 3 नवंबर को नामांकन तो 30 को वोटिंग, 3 दिसंबर को परिणाम
AajTak
दिल्ली में एमसीडी की 12 वॉर्ड सीटों के उपचुनाव 30 नवंबर को होंगे. नामांकन 3 से 10 नवंबर तक होंगे और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी. ये सीटें बीजेपी और आम आदमी पार्टी के पार्षदों के विधायक या सांसद बनने से खाली हुईं हैं.
Delhi MCD Bypolls 2025: दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने मंगलवार को ऐलान किया कि एमसीडी की 12 सीटों के उपचुनाव 30 नवंबर को होंगे. यानी इन वॉर्डों में दोबारा वोटिंग कराई जाएगी, ताकि खाली पड़ी सीटों पर नए पार्षद चुने जा सकें.
नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 3 नवंबर से शुरू होगी. उम्मीदवार 10 नवंबर तक अपने पर्चे भर सकेंगे. उसके बाद 12 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 15 नवंबर तक उम्मीदवार चाहें तो अपना नाम वापस ले सकते हैं.
30 नवंबर को सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक बिना किसी ब्रेक के वोटिंग होगी. वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी. यानी तीन दिन बाद 3 दिसंबर को नतीजे साफ हो जाएंगे.
किन जगहों पर होंगे उपचुनाव
ये उपचुनाव जिन 12 वॉर्डों में होंगे, उनके नाम हैं - मुंडका, शालीमार बाग-बी, अशोक विहार, चांदनी चौक, चांदनी महल, द्वारका-बी, दिचाऊं कलां, नारायणा, संगम विहार-ए, दक्षिणपुरी, ग्रेटर कैलाश और विनोद नगर.
यह भी पढ़ें: दिल्ली के इन इलाकों में बस कुछ घंटों में होगी आर्टिफिशियल रेन, क्लाउड सीडिंग का दूसरा सफल ट्रायल

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







