
दिल्ली में 88 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू
AajTak
दिल्ली के दक्षिण पश्चिम जिले की पुलिस ने अवैध प्रवासियों के खिलाफ चलाए गए 10 दिन के सघन वेरिफिकेशन अभियान के दौरान 88 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है. इन सभी लोगों के पास से पुलिस ने बांग्लादेश पहचान के डॉक्यूमेंट बरामद किए हैं. पुलिस ने बताया कि सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद नई दिल्ली के विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) की मदद से इन सभी के निर्वासन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
भारत में अवैध प्रवास के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत दिल्ली पुलिस ने दक्षिण पश्चिम जिले में अवैध रूर से रह रहे 88 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है, जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. इन सभी बांग्लादेशी नागरिकों को 10 दिन के सघन वेरिफिकेशन ऑपरेशन के दौरान पकड़ा गया है जो 26 दिसंबर 2024 से शुरू किया गया था. इस अभियान के तहत अब तक कुल 142 अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को पकड़ा जा चुका है.
पुलिस ने बताया कि वेरिफिकेशन ड्राइव के दौरान 88 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें बच्चे और महिलाएं शामिल हैं. पुलिस ने बताया कि ये कार्रवाई खुफिया इनपुट के आधार पर की गई है, जिसमें बांग्लादेश के दिल्ली में रहने की जानकारी मिली थी. सूचना के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की और उनसे भारतीय पहचान वाले डॉक्यूमेंट पेश करने को कहा, जिसमें वह असमर्थ थे. इसके बाद उन लोगों से भारत में आने के वैध डॉक्यूमेंट मांगे गए जो उनके पास नहीं थी.
बांग्लादेशी पहचान के डॉक्यूमेंट बरामद
पुलिस ने बताया कि आगे की जांच में इन लोगों के पास बांग्लादेश दस्तावेजों की फोटोकॉपी मिली. साथ ही इन लोगों के पास से बांग्लादेशी पहचान वाले डॉक्यूमेंट बरामद किए गए हैं. जिन्हें जब्त कर लिया गया. इसके बाद सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद नई दिल्ली के विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) की मदद से इन सभी के निर्वासन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
कहां कितने मिले बांग्लादेशी मिले
पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान सरोजिनी नगर थाना पुलिस ने 06, किशनगढ़ थाना पुलिस ने 04, एसजे एन्क्लेव थाना पुलिस ने 07, वीके साउथ थाना पुलिस ने 10, कपाशेरा थाना पुलिस ने 11, सागरपुर थाना पुलिस ने 07, एएटीएस ने 04, दिल्ली कैंट थाना पुलिस ने 07, पालम गांव थाना पुलिस ने 11, वीके नॉर्थ थाना पुलिस ने 21 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.










