
दिल्ली में 70 साल की बजुर्ग महिला की हत्या, दो हमलावरों ने दिया वारदात को अंजाम
AajTak
दिल्ली के रणहौला में दो अज्ञात बदमाशों ने 70 साल की महिला की चाकू गोदकर हत्या कर दी. शुरुआती जांच में यह सामने आया कि मृतका का अपने पति के साथ वित्तीय विवाद था. ऐसा संदेह है कि 'व्यक्तिगत दुश्मनी' के कारण उसकी हत्या की गई होगी. फिलहाल, पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है.
दिल्ली के रणहौला इलाके में 70 साल की एक महिला की हत्या कर दी गई है. महिला की हत्या 2 अज्ञात लोगों ने चाकू मारकर की. पुलिस ने शनिवार को ये जानकारी दी है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हमलावरों की तलाश की जा रही है.
पुलिस ने बताया कि पीड़िता वीरवती अपने पति से अलग होने के बाद पश्चिमी दिल्ली के इस इलाके में अपने बेटे, बहू और बेटी के साथ रह रही थी. मृतका का पति एक पूर्व सैनिक है. एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, शुरुआती जांच में यह सामने आया कि मृतका का अपने पति के साथ वित्तीय विवाद था और ऐसा संदेह है कि 'व्यक्तिगत दुश्मनी' के कारण उसकी हत्या कर दी गई.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वीरवती को उसके घर से कुछ मीटर की दूरी पर चाकू मारा गया और उसका गला रेत दिया गया. पुलिस के मुताबिक, मृतका की बहू ने अपनी सास को खून से लथपथ देखा. जिसके बाद उसे अस्पताल लेकर पहुंची. लेकिन नहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
हाल ही में, दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर थाना इलाके में एक किशोर की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई थी. जिसके बाद पुलिस ने 5 नाबालिगों को हिरासत में लिया था. मृतक के चेहरे, पेट, छाती और गले पर चाकू से मारे जाने के निशान थे. पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया. मृतक की पहचान, 17 वर्षीय विवेक के रूप में हुई. वह बेगमपुर के इंदिरा कैम्प का रहने वाला था.
बीयर पिला कर ले ली जान
मामले की छानबीन में जुटी पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस की सहायता से तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया. जिनमें से एक नाबालिग ने हत्या की साजिश रचने और वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकारते हुए बताया कि उसने अपने 5 नाबालिग साथियों के साथ मिलकर विवेक उर्फ सोना की हत्या की. उसने बताया कि 14 दिसंबर को उसने विवेक को ड्रिंक करने के बहाने बुलाया और दुकान से बीयर खरीदने के बाद उसे लेकर सतपुला पार्क गया. जहां उंसके पांच दोस्त पहले से ही मौजूद थे.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






