
दिल्ली में 39वें ओलंपिक खेलों का आयोजन करने के लिए आवेदन करेगी केजरीवाल सरकार
AajTak
सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में अब हमने खेल प्रतिभाओं और सुविधाओं को एक सूत्र में पिरोने के लिए और उन्हें विश्वस्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने के लिए स्पोर्ट्स यूनिवसिर्टी बनाई है. हमारा लक्ष्य है कि हम कम से कम 10 खेल क्षेत्रों में इंटरनेशनल मेडल विनिंग चैंपियंस तैयार करें.
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने आज मंगलवार को बजट पेश करते हुए ऐलान किया कि केजरीवाल सरकार ने 2048 में 39वें ओलंपिक खेल की मेजबानी करने का लक्ष्य बनाया है. सिसोदिया का दावा है कि आम आदमी पार्टी सरकार आजादी की सौंवीं वर्षगांठ पर दिल्ली में ओलंपिक खेलों का आयोजन करने की योजना बना रही है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से 'आजतक' ने पूछा कि क्या ओलंपिक खेलों के दिल्ली में आयोजन करने को लेकर केंद्र सरकार से कोई बातचीत हुई है या कोई आवेदन किया गया है. केजरीवाल ने कहा कि फिलहाल आवेदन नहीं किया है, लेकिन आवेदन करेंगे और केंद्र सरकार से बातचीत भी करेंगे.
मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.








