
दिल्ली में 12 जनवरी को आएगी नर्सरी एडमिशन की पहली लिस्ट, जानें- पूरा प्रोसेस
AajTak
शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए नर्सरी, किंडरगार्टन (केजी) और कक्षा 1 के लिए पंजीकरण कराने वाले अभिभावक 12 जनवरी को जारी की जाने वाली पहली लिस्ट में अपने बच्चे का नाम देख सकते हैं. नई दिल्ली में नर्सरी एडमिशन प्रक्रिया की आखिरी तारीख 15 दिसंबर 2023 थी.
New Delhi Nursery Admission 2024: राजधानी दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी कक्षा में दाखिल होने वाले छात्रों की पहली लिस्ट 12 जनवरी 2024 को जारी कर दी जाएगी. शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए नर्सरी, किंडरगार्टन (केजी) और कक्षा 1 के लिए पंजीकरण करने वाले छात्र 12 जनवरी को पहली लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं. प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि 8 मार्च निर्धारित की गई थी. बता दें कि शिक्षा विभाग के द्वारा इस ऑनलाइन एडमिशन प्रोसेस में 25 प्रतिशत सीटें आर्थिक रूप से वंचित वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए आरक्षित की गई हैं.
पहली लिस्ट जारी होने के बाद 10 दिन तक अभिभावक जता सकते हैं आपत्ति
पहली एडमिशन लिस्ट जारी होने के बाद, स्कूल 13 जनवरी से 22 जनवरी 2024 तक अभिभावकों के प्रश्नों के समाधान के लिए उपलब्ध रहेंगे. अधिसूचना के अनुसार, 31 मार्च तक प्री-स्कूल (नर्सरी), प्री-प्राइमरी (केजी) और कक्षा 1 में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु क्रमशः तीन वर्ष, चार वर्ष और पांच वर्ष होनी चाहिए. नर्सरी एडमिश के लिए माता-पिता की योग्यता, व्यवसाय या वित्तीय स्थिति को चयन प्रक्रिया से बाहर रखा गया है. एनईपी के अनुसार, स्कूल के पहले पांच साल में प्री-प्राइमरी स्कूल के तीन साल और कक्षा 1 और कक्षा 2 सहित फाउंडेशन स्टेज शामिल होंगे.
इन मापदंडों के अनुसार नर्सरी में हो रहे हैं एडमिशन

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.









