दिल्ली में हिट एंड रन केस: स्कूटी सवार दूसरे युवक की भी मौत, ड्राइवर ने पहले ही तोड़ दिया था दम
AajTak
केशवपुरम थाना क्षेत्र में हुए हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. जिसमें दिख रहा है कि कार की टक्कर के बाद स्कूटी पर बैठा एक युवक हवा में उछलकर कार की छत पर गिरा. वहीं, दूसरा युवक टक्कर लगने से उछलकर कार की विंडस्क्रीन और बोनट के बीच फंस गया, जबकि स्कूटी नीचे बंपर में फंस गई. स्कूटी पर सवार एक युवक को कार ने टक्कर मारी और कुछ मीटर तक घसीटा, स्कूटी चालक की पहले ही मौत हो गई थी.
दिल्ली के केशवपुरमा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हिट एंड रन केस में घायल दूसरे युवक की भी मौत हो गई है. दरअसल, गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे कन्हैया नगर इलाके के प्रेरणा चौक पर एक कार ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी थी. जिससे स्कूटी सवार दो युवकों को गंभीर चोटें आई थीं. एक युवक की मौत अस्पताल में शुक्रवार को ही हो गई थी. वहीं दूसरे युवक ने शनिवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार सवार 5 युवकों को गिरफ्तार किया है.
बता दें कि इस हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. जिसमें दिख रहा है कि कार की टक्कर के बाद स्कूटी पर बैठा एक युवक हवा में उछलकर कार की छत पर गिरा. वहीं, दूसरा युवक टक्कर लगने से उछलकर कार की विंडस्क्रीन और बोनट के बीच फंस गया, जबकि स्कूटी नीचे बंपर में फंस गई. स्कूटी पर सवार एक युवक को कार ने टक्कर मारी और कुछ मीटर तक घसीटा, स्कूटी चालक की पहले ही मौत हो गई थी.
शराब के नशे में थे कार सवार
पुलिस के मुताबिक, मेडिकल जांच में पाया गया है कि सभी कार सवारों ने शराब पी रखी थी. ये सभी छात्र हैं और शादी समारोह से लौटने के बाद इलाके में घूम रहे थे. उधर, स्कूटी सवार युवकों की पहचान कैलाश भटनागर और सुमित खारी के रूप में हुई है. दोनों जींस की मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री में काम करते थे. पुलिस ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान कैलाश भटनागर के रूप में हुई है, जबकि सुमित खारी का इलाज जारी है. इस मामले में आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा 304, के अलावा 304A/338/279/34 के तहत केस दर्ज किया गया है.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








