
दिल्ली में स्कूल के बाहर चाकूबाजी, 14 साल के छात्र की मौत, 7 संदिग्ध गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली के शकरपुर में एक स्कूल के बाहर चाकूबाजी की घटना में 14 साल के छात्र ईशु गुप्ता की जान चली गई. 3 जनवरी को छात्र एक्सट्रा क्लास के बाद बाहर निकल रहे थे जब ये घटना घटी.
दिल्ली के शकरपुर में राजकीय सर्वोदय बाल विद्यालय नंबर 2 (आरएसबीवी-2) के बाहर चाकूबाजी की घटना में 14 साल के छात्र ईशु गुप्ता की जान चली गई. 3 जनवरी को छात्र एक्सट्रा क्लास के बाद बाहर निकल रहे थे जब ये घटना घटी.
पूछताछ में मालूम हुआ कि ईशु और एक अन्य छात्र के बीच विवाद हो गया था जो हिंसा में बदल गया. इसी दौरान स्कूल गेट के बाहर एक अन्य छात्र ने अपने 3- 4 साथियों के साथ मिलकर ईशू पर हमला कर दिया, एक हमलावर सकला ने ईशू की दाहिनी जांघ में चाकू मार दिया था जिसके बाद उसकी मौत हो गई.
थाना शकरपुर पुलिस, एंटी नारकोटिक्स स्क्वाड और स्पेशल स्टाफ की टीमों को हमलावरों को तुरंत पकड़ने के निर्देश दिए गए. पुलिस ने घटना के संबंध में 07 संदिग्धों को पकड़ा है और उनकी भूमिका और उद्देश्यों की जांच कर रही है. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रख लिया गया है.
स्कूल में मामूली झगड़ों को हिंसा का ये कोई पहला मामला नहीं है बल्कि पहले भी ऐसे कई केस सामने आते रहे हैं जहां छात्र एक दूसरे की जान लेने पर उतारू हो गए. बीते साल राजस्थान के उदयपुर से भी स्कूल में चाकूबाजी का मामला सामने आया था. यहां आपसी लड़ाई के बाद एक स्टूडेंट ने अन्य पर चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में माना जा रहा है कि बच्चे की किडनी के पास चाकू लगा था. बच्चे की हालत गंभीर थी लेकिन उसे बचा लिया गया. घटना के बाद इलाके में आगजनी के हालात हो गए थे.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.










