
दिल्ली में सील हो गईं कई UPSC कोचिंग, सितंबर में है मेंस परीक्षा, कैसे पार लगेगी छात्रों की नैया?
AajTak
राजेंद्र नगर कोचिंग हादसे के बाद सितंबर में मेन्स की परीक्षा देने वाले छात्र परेशान हैं. इस स्थिति में शिक्षक पुष्पेंद्र श्रीवास्तव ने कोचिंग संस्थानों और बच्चों को काफी सुझाव दिए हैं ताकि इस हादसे का असर बच्चे की परीक्षा पर ना पड़े.
राजेन्द्र नगर कोचिंग हादसे ने सभी को हिलाकर रख दिया है. बेसमेंट में पानी भरने से तीन बच्चों की मौत पर लोग प्रशासन पर तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं. ओल्ड राजेंद्र नगर में छात्रों का प्रोटेस्ट भी चल रहा है, बड़े-बड़े शिक्षाविद इसपर अपनी राय भी रख रहे हैं, पॉलिटिकल पार्टियों के नेता इस मुद्दे पर बहस शुरू कर चुके हैं लेकिन इन सबके बीच एक चिंता उन कैंडिडेट्स की भी है, जिनका कुछ समय बाद UPSC का एग्जाम होना है.
कोचिंग हादसा होने के बाद MCD ने RAO's आईएएस, Drishti आईएएस समेत कई कोचिंग को सील कर दिया है. कोचिंग पर लगा ताला उन बच्चों के लिए परेशानी बन गया है जिनकी सितंबर में मेन्स की परीक्षा होनी है. 16 जून को प्रीलिम्स की परीक्षा क्लियर करने के बाद सभी कैंडिडेट्स अपनी अपनी कोचिंग में मेन्स की तैयारी कर रहे थे. अब बच्चों के सामने यह मुसीबत है कि वह सितंबर में होनी वाली मेन्स परीक्षा की तैयारी कैसै करें. इसपर शिक्षक पुष्पेंद्र श्रीवास्तव ने बच्चों को कुछ सुझाव दिए हैं.
बेसमेंट में पढ़ने से अब डरेंगे बच्चे
पुष्पेद्र श्रीवास्तव ने कहा कि UPSC Mains की परीक्षा होने में थोड़ा ही समय बचा है और ऐसे में इस हादसे का होना और कोचिंग सील हो जाने से बच्चे बेहद परेशान हैं. एमसीडी ने कोचिंग सील कर दी हैं, ऐसे में जिन बच्चों की कोचिंग या लाइब्रेरी बेसमेंट में थी उनकी पढ़ाई पर असर तो पड़ेगा. बेसमेंट में दोबारा बच्चे पढ़ाई नहीं कर पाएंगे क्योंकि उनके मन में एक डर बैठ गया है. यहां दोबारा पढा़ई करने पर बच्चे डर सकते हैं और बेसमेंट में पढा़ई करना या करवाना बिल्कुल भी सेफ नहीं हैं. बच्चे इस हादसे से मानसिक तौर पर प्रभावित हुए हैं. सब चीजें ठीक होने में समय लगेगा.
बच्चों के लिए इंतजाम करें कोचिंग संस्थान
इस स्थिति में कोचिंग संस्थानों को उन बच्चों के लिए व्यवस्था करनी चाहिए जो सितंबर में मेन्स की परीक्षा देने वाले हैं लेकिन वे बेसमेंट में नहीं होनी चाहिए. कोचिंग को बच्चों के लिए अस्थायी इंतजाम करना होगा क्योंकि कुछ बच्चे कोचिंग कर चुके हैं अब वे घर पर तैयारी कर रहे हैं लेकिन कुछ बच्चे ऐसे भी हैं, जिन्होंने कोचिंग नहीं की है, ऐसे में अगर हो सकता है तो कोचिंग संस्थानों को इन बच्चों की पढ़ाई के लिए कुछ सोचना पड़ेगा.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











