
दिल्ली में सांसों पर संकट बरकरार... आरकेपुरम में AQI 300 पार, कई इलाकों में खतरनाक स्तर पर हवा
AajTak
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की हवा रविवार सुबह भी बेहद खराब रही. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, शहर के अधिकांश क्षेत्रों में AQI बेहद खराब स्तर पर दर्ज किया गया. इस वजह से लोगों को सेहत से संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह तक एयर क्वालिटी बेहद खराब स्तर पर रही. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) द्वारा सुबह 6 बजे तक के आंकड़ों को देखें तो दिल्ली के अधिकांश इलाकों में वायु गुणवत्ता AQI) बहुत खराब (Very Poor) कैटेगरी में थी. इससे साफ है कि प्रदूषण कम नहीं हो रहा है. यह दिल्ली-एनसीआर के लोगों की सेहत के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है.
दिल्ली में कुछ केंद्रों पर प्रदूषण स्तर थोड़ा कम जरूर दिखा, लेकिन बड़े पैमाने पर हालात चिंताजनक हैं. दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में दर्ज किए गए AQI से पता चलता है कि हवा में हानिकारण कण (PM2.5 और PM10) खतरनाक मात्रा में हैं. आरकेपुरम आज भी सबसे प्रदूषित क्षेत्रों में शामिल रहा, जहां AQI 308 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब से सीधे गंभीर कैटेगरी के लेवल के करीब है.
दिल्ली AQI स्तर सुबह 6 बजे तक (CPCB के अनुसार)
कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता मानकों के मुताबिक बेहद खराब श्रेणी में है. बवाना की बात करें तो यहां 295 और नरेला में 279 का स्तर भी चिंता बढ़ाने वाला है. इसके अलावा, आनंद विहार और चांदनी चौक जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में AQI क्रमशः 281 और 281 रहा, जो लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाल सकता है.
भी पढ़ें: Delhi Air Pollution: दिल्ली के जहरीले AQI में कैसे रहें सुरक्षित? 40 साल एक्सपीरियंस वाले डॉक्टर ने बताए आसान तरीके
आया नगर (225) और IGI एयरपोर्ट क्षेत्र (227) जैसे स्थानों में AQI कुछ हद तक अपेक्षाकृत कम रहा, लेकिन ये भी खराब से बहुत खराब के बीच की श्रेणी में ही रहे. वहीं, बुराड़ी 283, वजीरपुर 282, आईटीओ 270 और JLN स्टेडियम 269 जैसे क्षेत्रों में भी हवा प्रदूषित थी. इन सभी स्थानों पर हवा में सूक्ष्म हानिकारक कणों की मात्रा सामान्य मानकों से कई गुना ज्यादा थी, जो सीधे फेफड़ों और दिल से संबंधित बीमारियों को बढ़ाने का काम करते हैं.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










