
दिल्ली में विदेश से आए नागरिकों से जांच के नाम पर लूटा 50 लाख का सोना, दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार
AajTak
विदेश से आए लोग अपने मालिक के लिए सोना लेकर आए थे. लेकिन एयरपोर्ट पर पहुंचने पर ही दोनों हेड कांस्टबल ने ये सोना उनसे छीन लिया. जिसकी शिकायत पीड़ितों द्वारा पुलिस के आला अधिकारियों से की गई. जांच के बाद दोनों आरोपी सिपाहियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर जांच के नाम पर 50 लाख रुपये के सोने के लूट मामले में दिल्ली पुलिस के दो हेड कांस्टेबल गिरफ्तार किए गए हैं. ये दोनों आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन के स्पेशल ऑपरेशन स्क्वाड में तैनात थे. आरोप है कि इन्होंने मस्कट और कतर से आए कुछ लोगों को रोका और जांच के नाम पर पूरा सोना छीन लिया. बताया जा रहा है कि विदेश से आए लोग अपने मालिक के लिए सोना लेकर आए थे.
आरोप है कि एयरपोर्ट पर पहुंचते ही दोनों हेड कांस्टबलों ने जांच के नाम पर ये सोना उनसे छीन लिया. जिसकी शिकायत पीड़ितों द्वारा पुलिस के आला अधिकारियों से की गई. जांच के बाद दोनों आरोपी सिपाहियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. फिलहाल ये भी बात सामने आ रही है कि ये सोना तस्करी करके भारत लाया जा रहा था. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड भी कर दिया गया है.
एयरपोर्ट पर तस्करों पर पुलिस की पैनी नजर
बता दें इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विदेश से आने वाले तस्करों पर पुलिस की पैनी नजर है. आए दिन तस्करों को पुलिस गिरफ्तार कर रही है. हाल ही में 18 दिसंबर को एयरपोर्ट पर गिनी देश की महिला यात्री पकड़ी गई थी. सूचना मिलने पर कस्टम अधिकारियों ने महिला को रोका और उससे पूछताछ की. इस दौरान अफसरों को कुछ संदेह हुआ. महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया तो पता चला कि उसके शरीर में कोकीन भरे 82 कैप्सूल हैं. इसके बाद मेडिकल प्रक्रिया के तहत डॉक्टरों की देखरेख में उसके शरीर से कैप्सूल निकाले गए. अधिकारियों का कहना है कि इन कैप्सूलों की कीमत 15.36 करोड़ रुपए है. महिला के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






