
दिल्ली में लॉकडाउन के बाद सड़कों पर प्रवासी श्रमिक, यूपी के मंत्री ने केजरीवाल को घेरा
AajTak
सिद्धार्थ नाथ सिंह ने दिल्ली सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल ने बिना किसी व्यवस्था के लॉकडाउन लगा दिया है. उनकी बसें यूपी बॉर्डर तक छोड़कर जा रही हैं. यूपी और बिहार के उन लोगों को हम नहीं छोड़ सकते इसलिए उन्हें घर भेजने की तैयारी में जुटे हैं.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में 26 अप्रैल की सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन लागू कर दिया है. केजरीवाल ने प्रवासी मजदूरों से दिल्ली में ही रुके रहने की अपील करते हुए कहा था कि ये छोटा लॉकडाउन है. सीएम की अपील के बावजूद बड़ी संख्या में प्रवासी दिल्ली की सड़कों पर घर वापसी की बेचैनी में नजर आ रहे हैं. बस अड्डे पर प्रवासी श्रमिकों की भीड़ है. इसे लेकर यूपी सरकार के मंत्री ने दिल्ली सरकार और अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है. यूपी सरकार के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने मंगलवार को दिल्ली सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल ने बिना किसी व्यवस्था के लॉकडाउन लगा दिया है. उनकी बसें यूपी बॉर्डर तक छोड़कर जा रही हैं. उन्होंने कहा कि यूपी और बिहार के उन लोगों को हम नहीं छोड़ सकते इसलिए उन्हें घर भेजने की तैयारी में जुटे हैं.
जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









