
दिल्ली में रेल हादसा Live, मालगाड़ी की 10 बोगियां पटरी से उतरीं, हैरान करने वाला है Video
AajTak
मालगाड़ी में लोहे की शीट के रोल लोड किए गए थे. हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. रेलवे की टीमें मालगाड़ी बेपटरी हुए डिब्बों को सीधा करने में जुटी हैं. ट्रैक की मरम्मत भी जारी है.
दिल्ली में जखीरा फ्लाईओवर के पास आज सुबह 11:52 बजे के करीब एक रेल हादसा हो गया. मालगाड़ी के 10 डिब्बे पटरी से उतर गए. सूचना मिलने पर रेलवे और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया. मालगाड़ी में लोहे की शीट के रोल लोड किए गए थे. हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. रेलवे की टीमें मालगाड़ी बेपटरी हुए डिब्बों को सीधा करने में जुटी हैं. ट्रैक की मरम्मत भी जारी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.










