
दिल्ली में रची साजिश, महाराष्ट्र में कराया मर्डर... एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में महिला ने पति को दी खौफनाक मौत
AajTak
महाराष्ट्र के अंबरनाथ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने के लिए खौफनाक साजिश रची. मामले का खुलासा होने पर इलाके के लोग सन्न रह गए. पुलिस का कहना है कि महिला, उसके प्रेमी और सुपारी लेकर हत्या करने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
महाराष्ट्र के अंबरनाथ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने के लिए खौफनाक साजिश रची. इसके लिए उसने दिल्ली में सुपारी किलर से संपर्क किया और पति को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने आरोपी महिला, उसके प्रेमी और सुपारी लेकर हत्या करने वाले तीन कातिलों को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है. मामले का खुलासा होने पर इलाके के लोग सन्न रह गए.
पुलिस के मुताबिक, रमेश झा (48 साल) दिल्ली का रहने वाला था. वो अंबरनाथ एमआईडीसी में एक कंपनी में कर्मचारी था. वो अपनी पत्नी सुमन देवी और दो बच्चों के साथ अंबरनाथ पश्चिम के सर्वेदयनगर इलाके में रह रहा था. 25 फरवरी को उसके 24 साल के बेटे ने अंबरनाथ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. उसने कहा कि 24 फरवरी की रात अंबरनाथ-बदलापुर रोड पर एक ढाबे के सामने सड़क पर दो हमलावरों ने चाकू मारकर पिता की हत्या कर दी.
यह भी पढ़ें: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और मर्डर... गाजीपुर टीचर हत्याकांड में बड़ा खुलासा
इस पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की. क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो दो व्यक्ति मौके से भागते दिखे. एक अन्य सीसीटीवी फुटेज में दोनों रिक्शे में जाते दिखे. पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी दिल्ली भाग गए हैं. इस पर पुलिस दिल्ली पहुंची और दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आरोपी को हिरासत में लिया. उससे पूछताछ की गई तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ.
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि रमेश की पत्नी सुमन देवी पिछले दस साल से अपने बच्चों के साथ दिल्ली में रह रही थी. धर्मवीर गुप्ता नाम के शख्स से उसके संबंध थे. साल 2022 में महिला अपने प्रेमी को दिल्ली छोड़कर अंबरनाथ में अपने पति के साथ रहने आ गई.
यह भी पढ़ें: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में मर्डर, पत्नी ने सो रहे पति के साथ खेला खूनी खेल

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









