
दिल्ली में बृजभूषण के आवास से हिरासत में लिया गया युवक, जुटा रहा था जानकारी
AajTak
दिल्ली में बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के आवास पर पहुंचे एक शख्स को पुलिस ने हिरासत में लिया है. ये युवक सिंह के बारे में स्टाफ से पूछ रहा था, जिसके बाद स्टाफ ने आशंका होने पर पीसीआर कॉल की और मौके पर पुलिस को बुला लिया.
दिल्ली पुलिस ने कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के आवास से एक शख्स को हिरासत में लिया है. ये युवक सुबह आवास पर पहुंचा था और बीजेपी सांसद के बारे में स्टाफ से जानकारी जुटा रहा था.
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, युवक के बारे में स्टाफ को शक हुआ तो पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पुलिस पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया. उससे पूछताछ की जा रही है.
बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े पहलवान
बता दें कि दिल्ली में बृजभूषण सिंह के खिलाफ पहलवानों ने धरना दिया था. वे बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. उन पर यौन शोषण का आरोप लगाया गया है. हालांकि, एक दिन पहले ही दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में जो चार्जशीट दायर की है, उसमें बृजभूषण को क्लीन चिट दे दी है.
गुरुवार को पुलिस द्वारा कोर्ट में 1 हजार से अधिक पन्नों की चार्जशीट दाखिल की गई. साथ ही दिल्ली पुलिस ने नाबालिग पहलवान से यौन शोषण के आरोप को खारिज करने की कोर्ट में अर्जी दी है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक नाबालिग पहलवान के आरोप पर कोई सबूत नहीं मिले हैं.
पॉक्सो हटाने की अर्जी, बृजभूषण पर अब तीन धाराओं में केस... पढ़ें एक हजार पन्नों की चार्जशीट की बड़ी बातें

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










