
दिल्ली में बढ़ रही आवारा कुत्तों की समस्या, BJP नेता विजय गोयल चलाएंगे अभियान
AajTak
आवारा कुत्तों की समस्याओं के समाधान को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने लोगों को साथ लेकर अभियान चलाएंगे. दरअसल, देशभर में कुत्तों के काटने की खबरें आ रही हैं. आवारा कुत्ते लोगों पर हमले कर रहे हैं, जो लगातार चिंता का विषय बनते जा रहे हैं. इस दौरान भाजपा नेता ने बताया कि इस समस्या से निपटने के लिए वह अभियान चलाएंगे.
आवारा कुत्तों की समस्याओं के समाधान को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने लोगों को साथ लेकर अभियान चलाएंगे. उन्होंने 10 सूत्रीय मांग भी बताई है. बुधवार को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में इस बारे में जब उन्होंने गोष्ठी की थी, तो वहां पशु प्रेमी पहुंच गए थे और उन्होंने जोरदार हंगामा किया था. इस दौरान मारपीट की नौबत तक आ गई थी.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में आवारा कुत्तों द्वारा मासूमों से लेकर बड़ों तक को शिकार बनाने की खबरें सामने आती रहती हैं. कई जगह मासूमों को नोंचकर मार डालने की भयावह घटनाएं भी सामने आई हैं. इस बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री बीजेपी नेता विजय गोयल ने दिल्ली के आरडब्ल्यूए के साथ मिलकर एक पहल शुरू करने जा रहे हैं.
देखें वीडियो...
गोष्ठी में हुआ था हंगामा
इसमें आवारा कुत्तों के समाधान को लेकर अलग-अलग जगहों पर लोगों के साथ मिलकर चर्चा की जाएगी. वहीं, कुत्तों के समाधान को लेकर बुधवार को दिल्ली के आरडब्ल्यू एसोसिएशन के साथ कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में एक गोष्ठी की गई थी.
इस गोष्ठी में दूसरे पक्ष के लोगों ने आकर काफी हंगामा किया. बाद में कई घंटे तक हंगामा चलता रहा और मौके पर पुलिस को भी दखल देना पड़ा. इस पूरे मामले को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री बीजेपी नेता विजय गोयल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










