
दिल्ली में बढ़ रहा डेंगू का कहर, एक महीने में 700 से ज्यादा केस, मलेरिया-चिकनगुनिया के मामले भी बढ़े
AajTak
राजधानी दिल्ली में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. 2017 के बाद दिल्ली में एक जनवरी से 28 सितंबर के दौरान डेंगू के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं. बीते 45 दिनों में डेंगू के 950 मामले दर्ज हुए हैं. दिल्ली में मलेरिया और चिकनगुनिया के भी मामले बढ़ रहे हैं.
राजधानी दिल्ली में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. अक्टूबर के पहले हफ्ते में सितंबर की तुलना में डेंगू के 45 फीसदी अधिक मामले दर्ज हुए हैं. सितंबर में डेंगू के कुल 693 मामले दर्ज हुए थे जबकि 29 सितंबर से पांच अक्टूबर के बीच 321 नए मामले दर्ज होने से यह आंकड़ा 1,258 तक पहुंच गया है. बीते 45 दिनों में राजधानी में डेंगू के 950 मामले सामने आए हैं.
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की सोमवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, 2017 के बाद से राजधानी में एक जनवरी से 28 सितंबर के दौरान डेंगू की यह सबसे अधिक संख्या है.
एमसीडी की रिपोर्ट के मुताबिक, राजधानी में इस साल जनवरी में डेंगू के 23 मामले, फरवरी में 16, मार्च में 22, अप्रैल में 20, मई में 30, जून में 32, जुलाई में 26 और अगस्त में 75 मामले दर्ज किए गए. इस साल डेंगू से अब तक किसी की मौत का मामला दर्ज नहीं हुआ है.
राजधानी में 2015 में डेंगू के सिर्फ अक्टूबर महीने में 10,600 मामले दर्ज हुए थे. 1996 के बाद से यह दिल्ली में सबसे खराब आंकड़ा था.
दिल्ली में मलेरिया, चिकनगुनिया के मामले भी बढ़े
एमसीडी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल पांच अक्टूबर तक मलेरिया के 153 मामले और चिकनगुनिया के 28 मामले दर्ज हुए हैं.ऐसे में डेंगू को रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है. राजधानी में लगातार पैर पसार रहे डेंगू को लेकर केजरीवाल सरकार ने कमर कस ली है. मुख्यमंत्री केजरीवाल ने स्वास्थ्य विभाग और एमसीडी सहित तमाम संबंधित विभागों के साथ बैठक कर एक पूरा एक्शन प्लान तैयार किया है. इसके साथ ही जिला स्तरीय अधिकारियों को भी मच्छरों से होने वाली बीमारियों की रोकथाम को लेकर अपने इलाकों में जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए हैं. दिल्ली सरकार भी जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को जागरूक कर रही है.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








