
दिल्ली में बजी खतरे की घंटी, कोरोना संक्रमण की दर बढ़कर हुई 8 फीसदी, 24 घंटे में इतने नए केस
AajTak
दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं. सोमवार को आई रिपोर्ट में 501 केस मिले हैं.
दिल्ली में कोरोना के आंकड़ों ने चिंता बढ़ा दी है. सोमवार को राजधानी में 24 घंटे में कोरोना के 501 केस मिले हैं. इसी के साथ दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 7.72% तक पहुंच गई है. दिल्ली में पिछले 24 घंटे में सिर्फ 6492 टेस्ट किए गए थे. इसके बावजूद 501 लोग पॉजिटिव मिले हैं. जबकि रविवार को 517 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे.
हालांकि, राहतभरी खबर ये रही कि किसी की कोरोना से मौत नहीं हुई. लेकिन टेस्ट पॉजिटिविटी रेट 5% से ज्यादा होना खतरनाक माना जाता है. दिल्ली में ये परसेंट करीब 8 तक पहुंच गया है. सोमवार को 290 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया.
दिल्ली में 1188 मरीज होम आइसोलेशन में
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, इस समय कोरोना के 1188 मरीज होम आइसोलेशन में भर्ती हैं. दिल्ली में अभी कोरोना के डेडिकेटिड हॉस्पिटल में 9735 बेड खाली हैं. जबकि 875 कोविड सेंटर्स हैं. इसके अलावा, कोविड के 136 हेल्थ सेंटर्स भी एक्टिव मोड में हैं.
दिल्ली के 40 मरीज हॉस्पिटल्स में भर्ती
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि दिल्ली में कोरोना से 40 मरीज भर्ती हैं. इसके अलावा, 41 मरीज ऐसे हैं, जिन्हें कोरोना के लक्षण हैं. कुल 81 मरीजों का हॉस्पिटल्स में इलाज चल रहा है. करीब 9 मरीज वेंटिलेटर पर हैं. जबकि 12 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर चल रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग ने ये भी बताया कि 34 मरीज दिल्ली के रहने वाले हैं, जबकि 6 मरीज दिल्ली के बाहर के रहने वाले हैं.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.












