
दिल्ली में बंद घर में मिली बुजुर्ग की लाश, कलाई पर चोट के निशान, एक हफ्ते पहले हुआ था झगड़ा
AajTak
दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बंद घर में बुजुर्ग की लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी मच गई. पुलिस जब चाबीवाले की मदद से दरवाजा खोलकर अंदर गई तो बुजुर्ग का शव फर्श पर पड़ा हुआ था और उनकी कलाई पर चोट के निशान थे. बता दें कि बुजुर्ग घर में अकेले थे और एक हफ्ते पहले उनका पत्नी से झगड़ा हुआ था.
राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर में 68 साल के एक बुजुर्ग का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी मच गई. पुलिस ने शनिवार को कहा कि मृतक बुजुर्ग के कलाई पर चोट के निशान भी हैं. 68 साल के इस व्यक्ति का शव दक्षिणी दिल्ली के उसके घर से बरामद किया गया है.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि मृतक कुलदीप टंडन ने आत्महत्या की है. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार को मालवीय नगर के बी ब्लॉक में एक घर में आत्महत्या को लेकर एक पीसीआर कॉल आई थी.
मौके पर पहुंचने पर पता चला कि घर अंदर से बंद है, अधिकारी ने बताया कि चाबी बनाने वाले की मदद से दरवाजा खोला गया. पुलिस अधिकारी ने कहा, 'घर में प्रवेश करने पर, कुलदीप टंडन को फर्श पर पड़ा पाया गया और उनकी कलाई पर कुछ चोटें पाई गईं.'
रिपोर्ट के मुताबिक मृतक टंडन अपनी पत्नी के साथ घर में रहते थे, जो पिछले हफ्ते दंपति के बीच मामूली झगड़े के बाद एक रिश्तेदार के घर चली गई थी. अधिकारी ने कहा, तब से मृतक घर में अकेले रह रहा था. उन्होंने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एम्स शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया गया है. उन्होंने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









