
दिल्ली में फ्री बिजली पर नया नियम, आज से अप्लाई किए बिना नहीं मिलेगी सब्सिडी, CM केजरीवाल का ऐलान
AajTak
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया है. दिल्ली में अब उन्हीं लोगों को बिजली सब्सिडी मिलेगी, जो इसके लिए आवेदन करेगा. आज से ही इसके लिए आवेदन शुरू हो जाएंगे.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया है. दिल्ली में अब उन्हीं लोगों को बिजली सब्सिडी मिलेगी, जो इसके लिए आवेदन करेगा. आज से ही इसके लिए आवेदन शुरू हो जाएंगे.
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कुछ लोग फ्री बिजली नहीं लेना चाहते. ऐसे में अब दिल्ली में उन्हीं लोगों को बिजली सब्सिडी मिलेगी जो इसके लिए आवेदन करेंगे.
1 अक्टूबर से लागू होगी सुविधा अरविंद केजरीवाल ने कहा, दिल्ली में पहले बिजली बहुत जाती थी. हमने इसे ठीक किया. अब बिजली 24 घंटे मिल रही है. दिल्ली में बिजली फ्री में मिल रही है. भ्रष्टाचार रोककर जो पैसा बचाया, उससे लोगों को सुविधा दे रहे हैं. उन्होंने बताया कि दिल्ली में बिजली के 58 लाख उपभोक्ता हैं, इनमें से 30 लाख के बिजली बिल जीरो आते हैं. 17 लाख उपभोक्ता के आधे बिल आते हैं. हम उन्ही को सब्सिडी देंगे जो सब्सिडी मांगेगा. यह सुविधा 1 अक्टूबर से लागू रहेगी.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










