
दिल्ली में फिर फैल रहा कोरोना! मार्च में बढ़े 2200 से ज़्यादा एक्टिव केस, अस्पतालों में भर्ती होने लगे दोगुने मरीज
AajTak
दिल्ली में चिंता बढ़ाने वाली बात ये भी है कि मार्च के महीने में अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीज़ों में दोगुना बढ़ोतरी भी हुई है. दिल्ली में 1 मार्च को अस्पतालों में 489 मरीज़ भर्ती थे, जो 21 मार्च तक बढ़कर 892 तक हो गए.
दिल्ली में लगातार दूसरे दिन 800 से ज्यादा कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए. दिल्ली में रविवार को 823 नए मामले सामने आए, जबकि एक शख्स की मौत हो गई. राजधानी में संक्रमण दर 1% से अधिक बरकरार है. एक्टिव मरीज़ बढ़कर अब 3618 हो गए हैं. सिर्फ मार्च के महीने में कोरोना के एक्टिव मरीज़ों में 2200 से ज़्यादा की बढ़त हुई है. दिल्ली में चिंता बढ़ाने वाली बात ये भी है कि मार्च के महीने में अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीज़ों में दोगुना बढ़ोतरी भी हुई है. दिल्ली में 1 मार्च को अस्पतालों में 489 मरीज़ भर्ती थे, जो 21 मार्च तक बढ़कर 892 तक हो गए.
पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.











