
दिल्ली में प्रदूषण स्तर में उतार-चढ़ाव का असली कारण क्या है - हवा का रुख, अधूरा डेटा या दोनों?
AajTak
दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में AQI घटा दिख रहा है, लेकिन यह सुधार वास्तविक नहीं है. OSINT टीम के विश्लेषण में पाया गया कि हवाओं की दिशा बदलने से प्रदूषित हवा पंजाब और हरियाणा की ओर लौट रही है, जिससे दिल्ली में हवा साफ दिख रही है.
राजधानी दिल्ली देश की सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में से एक है. ठंड के दस्तक के साथ दिल्ली में हवा और जहरीली होते जा रही है. हवा की जहरीली स्थिति से भी बड़ा संकट सामने आया है - वह डेटा जो हवा की गुणवत्ता मापता है. 2 नवंबर से 5 नवंबर के बीच दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 366 से गिरकर 281 तक पहुंच गया.
जो ये आंकड़े हैं, वो कागजों पर ठीक लग रहे हैं कि प्रदूषण कम हो रहा है. लेकिन असली सवाल यह है कि क्या दिल्ली की हवा वाकई साफ हुई है या यह डेटा की कमी और हवा के रुख में बदलाव का असर है?
इंडिया टुडे की OSINT टीम के विश्लेषण में सामने आया कि इस गिरावट की वजह सिर्फ सरकारी उपाय नहीं, बल्कि मौसम का रुख बदलना भी है. आमतौर पर उत्तर-पश्चिमी हवाएं दिल्ली की ओर आती हैं और पराली का धुआं लेकर राजधानी तक पहुंचती हैं. लेकिन इस बार वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण हवाओं की दिशा उलट गई.
इस बदलाव के चलते पराली का धुआं सीधे दिल्ली की ओर आने के बजाय पंजाब और हरियाणा की ओर लौट गया. इससे दिल्ली में अस्थायी तौर पर हवा साफ़ दिख रही है, जबकि पराली जलाने की घटनाएं अब भी जारी हैं.
Copernicus के ERA5 प्रोजेक्ट के आंकड़ों के आधार पर तैयार एनिमेशन में भी यह स्पष्ट हुआ कि हवाएं अब उत्तर की ओर मुड़ रही हैं, जिससे धुएं का गुबार दिल्ली से हटकर हरियाणा और पंजाब के ऊपर मंडरा रहा है.
यह भी पढ़ें: हर सांस में जहर: जानिए क्या प्रदूषण से खराब हुए फेफड़े फिर से ठीक हो सकते हैं? डॉक्टर्स दे रहे ये राय

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








