
दिल्ली में पिता की पिटाई का बदला लेने के लिए शख्स को मारी गोली, 4 नाबालिग गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली के जहांगीरपुरी में एक शख्स को गोली मारने के आरोप में पुलिस ने चार नाबालिग आरोपियों को पकड़ा है. ये घटना 15 जुलाई की शाम की है. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है.
दिल्ली के जहांगीरपुरी में एक व्यक्ति को दिनदहाड़े गोली मारे जाने की घटना सामने आई है. जहांगीरपुरी के एच-4 ब्लॉक में जावेद नाम के व्यक्ति को गोली मारे जाने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. इस मामले में दिल्ली पुलिस भी अब एक्शन में आ गई है. दिल्ली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाल आरोपियों की पहचान की और अब धरपकड़ भी शुरू कर दिया है.
दिल्ली पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए चारो आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस को शुक्रवार की शाम करीब 5 बजकर 15 मिनट पर PCR कॉल मिली. कॉल करने वाले ने ये जानकारी दी कि जहांगीरपुरी की एच-4 ब्लॉक में जावेद नाम के एक व्यक्ति को गोली मारी गई है.
सूचना पाकर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को BJRM अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया. 36 साल के जावेद को दाहिनी आंख के पास गोली लगी है. घायल ने पुलिस को ये जानकारी दी कि करीब 4 बजकर 45 मिनट पर जब वह एच-3 ब्लॉक के पास पार्क के करीब था, तीन नाबालिग बच्चे उसके पास आए. तीनों बच्चे उसके जानने वाले थे.
पुलिस के मुताबिक घायल जावेद ने बताया कि एक बच्चे ने उसके चेहरे पर गोली मार दी. गोली मारने के बाद तीनों बच्चे मौके से भाग निकले. घायल का उपचार चल रहा है और उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है. दिल्ली के जहांगीरपुरी थाने की पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है. पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को पकड़ा है. पकड़े गए आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं.
पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त देसी पिस्टल बरामद कर ली है. बताया जा रहा है कि जावेद ने करीब सात महीने पहले एक आरोपी के पिता की पिटाई कर दी थी. इसी का बदला लेने के लिए नाबालिग ने उसपर हमला किया. नॉर्थ वेस्ट के डीसीपी ने कहा है कि हमले में घायल शख्स और हमलावर, दोनों ही एक ही समुदाय से हैं. इसमें कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










