
दिल्ली में दो बेटियों के सामने मर्डर, पति ने पत्नी की चाकू मारकर हत्या की
AajTak
दिल्ली के जाफराबाद इलाके में एक युवक ने अपनी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी है. आरोपी ने महिला के शरीर पर कई वार किए. घटना के वक्त घर में दो बेटियां भी मौजूद थीं. एक बेटी ने बचाने की कोशिश की तो उसके हाथ में चोट आई. आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था.
दिल्ली में दो बेटियों के सामने पति ने पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था. इसी वजह से खुन्नस में रहता था. रविवार को इसी बात पर विवाद हुआ और उसने चाकू से हमला बोल दिया. घटना के वक्त बेटियां चीखती-चिल्लाती रह गईं. बड़ी बेटी ने बचाने की कोशिश की तो उसके हाथ में चोट आई है. पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में ले लिया.
घटना जाफराबाद इलाके की है. आरोपी का नाम साजिद है. उसकी 11 और 7 साल की दो बेटियां हैं. साजिद अपनी पत्नी पर शक करता था. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चाकू बरामद किया है. पुलिस के मुताबिक, 10 और 11 सितंबर की रात एक बजे पुलिस को सूचना मिली कि विजय मोहल्ला मौजपुर इलाके में घर के अंदर एक 32 साल महिला की चाकू मार कर हत्या कर दी गई है.
बड़ी बेटी ने बचाने की कोशिश की तो आई चोट
पुलिस को महिला का नाम निशा बताया गया. महिला पर उसके पति साजिद ने गले, छाती और हाथ पर चाकू से कई वार किए थे. उसके बाद निशा को गुरु तेग बहादुर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया. जांच में पुलिस को पता चला कि जिस वक्त साजिद ने निशा पर हमला किया, उस वक्त घर में साजिद और निशा की दो बेटियां मौजूद थीं. बड़ी बेटी ने अपनी मां को बचाने की कोशिश की तो उसके हाथ में चोट आई थी.
बेरोजगार है साजिद, पहले चलाता था मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान
साजिद पहले मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाता था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से दुकान बंद थी और फिलहाल बेरोजगार था. साजिद अपनी पत्नी निशा पर शक करता था और इस बात को लेकर अक्सर दोनों के बीच झगड़ा हुआ करता था. बीती रात भी इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और फिर साजिद ने चाकू से पत्नी निशा पर हमला बोल दिया. जफराबाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302, 307 के तहत केस दर्ज कर लिया है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










