
दिल्ली में 'ट्रिपल इंजन' सरकार बनाने की कवायद तेज, AAP के तीन पार्षद हुए बीजेपी में शामिल
AajTak
दिल्ली में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने ट्रिपल इंजन की सरकार बनने की कवायत तेज कर दी है. आम आदमी पार्टी के तीन मौजूदा पार्षद बीजेपी में शामिल हो गए हैं. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने तीनों पार्षदों को पार्टी की सदस्यता दिलवाई है.
दिल्ली में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने ट्रिपल इंजन की सरकार बनने की कवायत तेज कर दी है. आम आदमी पार्टी के तीन मौजूदा पार्षद बीजेपी में शामिल हो गए हैं. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने तीनों पार्षदों को पार्टी की सदस्यता दिलवाई है.
अब एमसीडी पर बीजेपी की नजरें
आम आदमी पार्टी के जो पार्षद बीजेपी में शामिल हुए हैं उनमें एंड्रयूज गंज से पार्षद अनीता बसोया, आरके पुरम से पार्षद धर्मवीर और चपराना वार्ड 152 से पार्षद निखिल शामिल हैं. दिल्ली विधानसभा में प्रचंड जीत के बाद अब बीजेपी की नजरें एमसीडी पर भी हैं.
इसी साल अप्रैल में दिल्ली नगर निगम के मेयर का चुनाव होना है. दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के बाद अब एमसीडी में भी बीजेपी का पलड़ा भारी होगा. विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 48 सीटें हासिल की हैं तो वहीं AAP के खाते में 22 सीटें आई हैं.
नवंबर 2024 में हुआ था मेयर का पिछला चुनाव
मेयर का पिछला चुनाव नवंबर 2024 में हुआ था लेकिन कार्यकाल केवल पांच महीने का है. तब AAP के महेश खिंची बीजेपी के किशन लाल से केवल तीन वोटों से ही जीत पाए थे. मेयर चुनाव में कुल 263 वोट डाले गए थे जिनमें महेश खिंची को 133 और किशन लाल को 130 वोट मिले थे जबकि दो वोट अवैध हो गए थे.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










