
दिल्ली में छठ घाटों पर सियासत, सोमनाथ भारती बोले- ऊंचाई से पानी गिरने पर होता है झाग, हानिकारक नहीं
AajTak
दिल्ली में छठ पूजा के लिए बड़ी संख्या में घाटों को तैयार किया गया है. वहीं दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा कि अगले एक या दो दिनों में यमुना पर जहरीला झाग साफ हो जाएगा और उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से नदी में गंदा पानी छोड़ने पर रोक लगाने को कहा.
आज से छठ महापर्व शुरू हो गया है. छठ की तैयारी के लिए राजधानी दिल्ली में तमाम इंतजाम किए गए हैं लेकिन कालिंदी कुंज घाट पर यमुना बदहाल नजर आ रही हैं. यमुना में अभी भी जहरीला झाग फैला हुआ है. यूं तो यमुना को साफ सुथरा और बेहतर करने के कई बार दावे और वादे किए गए हैं लेकिन यमुना की बदहाल स्थिति बीते कई वर्षों से बरकरार है.
वही छठ पर्व रविवार को है छठ से पहले भक्तों का यमुना किनारे आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है और भक्त गंदी यमुना में ही स्नान कर अपनी परंपरा के अनुसार अपनी पूजा की विधि करने शुरू कर चुके हैं.
सोमनाथ भारती बोले- झाग खतरनाक नहीं
वहीं दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती ने कहा, "1200 ऐसे घाट बनाए हैं जो कि यमुना के किनारे नहीं है. हमने कोशिश की है ज्यादातर लोगों को अपने घर के आसपास ही छठ घाट मिल जाए उन्हें यमुना तक ना आना पड़े... कलिंदी कुंज बैराज के पास झाग इसलिए उत्पन्न होता क्योंकि यहां बैराज से ऊंचाई से पानी गिरता है जिस कारण से झाग होता है. यहां की झाग नुकसानदायक नहीं है. हम प्रयास कर रहे हैं कि फूड क्वालिटी केमिकल का छिड़काव करके फोम को खत्म कर दें."
सोमनाथ भारती ने कहा, 'जल बोर्ड के अधिकारियों ने हमें यह भी बताया कि यूपी में गोवर्धन के आसपास इससे कहीं ज्यादा फोम बनता है क्योंकि वहां भी यमुना जी एक ऊंचाई से गिरती हैं. कोई बात नहीं छठी मैया और भगवान सूर्य का आशीर्वाद आम आदमी पार्टी और श्री अरविंद केजरीवाल जी के साथ हमेशा है और इस बार इस फोम का हमेशा के लिए इलाज कर देंगे.'
आतिशी बोलीं- दो दिनों में साफ हो जाएगा झाग

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










