
दिल्ली में गैंगवार: गैंगस्टर नीरज बवानिया के रिश्तेदार पर बरसाईं ताबड़तोड़ 10 गोलियां, देखें दिल दहला देने वाला Video
AajTak
गैंगस्टर नीरज बवानिया के रिश्तेदार प्रमोद बजाड़ पर बाहरी उत्तरी दिल्ली के अलीपुर इलाके में फायरिंग हुई है. करीब 10 गोली प्रमोद बजाड़ को लगी और उसकी मौके पर मौत हो गई है. इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है.
बाहरी उत्तरी दिल्ली के अलीपुर इलाके में गैंगवार हुआ है. करीब 20 से 25 राउंड हुई इस फायरिंग में प्रमोद बजाड़ नाम के युवक को कई गोलियां लगी. युवक की मौके पर ही मौत हो गई. प्रमोद बजाड़, गैंगस्टर नीरज बवानिया का रिश्तेदार भी है और गैंगस्टर अमित भूरा को पुलिस कस्टडी से भगाने व पुलिस से हथियार छीनने के मामले में भी इस पर केस दर्ज थे.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










