
दिल्ली में कोरोना हुआ खतरनाक, पिछले 24 घंटे में 6 लोगों की मौत, संक्रमण दर 10 फीसदी के पार
AajTak
दिल्ली में कोरोना के मामलों में कुछ कमी देखने को मिली है, लेकिन मौत का आंकड़ा बढ़ गया है. पिछले 24 घंटे में 1060 मामले दर्ज किए गए हैं और 6 लोगों की मौत हुई है. चिंता की बात ये है कि संक्रमण दर 10 फीसदी के भी पार चला गया है.
दिल्ली में कोरोना के मामलों में कुछ कमी देखने को मिली है, लेकिन मौत का आंकड़ा बढ़ गया है. पिछले 24 घंटे में 1060 मामले दर्ज किए गए हैं और 6 लोगों की मौत हुई है. चिंता की बात ये है कि संक्रमण दर 10 फीसदी के भी पार चला गया है.
अभी दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 10.09% पर पहुंच गया है. पिछले कुछ दिनों से ये आंकड़ा 6 से 7 फीसदी के बीच में चल रहा था. ऐसे में एक दिन में ही संक्रमण दर में बड़ा उछाल देखने को मिला है. मामलों की बात करें तो कल राजधानी में कोरोना के 1530 केस सामने आए थे. आज सोमवार को ये आंकड़ा 1060 पर रह गया है. अब कम केस राहत दे सकते हैं, लेकिन टेस्टिंग का आंकड़ा भी उत्साह बढ़ाने वाला नहीं है.
पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के सिर्फ 10,506 टेस्ट किए गए हैं. यहां भी आरटीपीसीआर की संख्या 9,176 रही है तो एंटीजन का आंकड़ा 1,330 दर्ज किया गया है. ऐसे में कम टेस्टिंग के बावजूद भी संक्रमण दर 10 फीसदी के ऊपर चला गया है, जो संकेत देता है कि कोरोना लोगों के बीच में फिर तेजी से पैर पसार रहा है. वैसे कोरोना की स्पीड तो महाराष्ट्र में भी तेज चल रही है. वहां पर केस भी बढ़ रहे हैं और मौत का आंकड़ा भी डरा रहा है.
सोमवार को महाराष्ट्र में कोरोना के 2354 नए मरीज सामने आए हैं और 2 मरीजों की मौत हुई है. चिंता वाला ट्रेंड ये है कि पिछले 8 दिन में 18 मरीजों की मौत हो चुकी है. आंकड़े बताते हैं कि देश में तीन हफ्तों से वीकली केस बढ़ते जा रहे हैं. 30 मई से 5 जून के हफ्ते में देशभर में कोरोना के 25 हजार 586 मामले सामने आए थे. जबकि, 6 जून से 12 जून के बीच 48 हजार 766 मामले सामने आए थे. वहीं, 13 से 19 जून के बीच 79 हजार 372 मरीज मिले हैं. वीकली केस का ये आंकड़ा फरवरी के बाद सबसे ज्यादा है.
वैसे इस बार कोरोना के मामलों में तेजी के बावजूद भी पाबंदियां नहीं लगाई जा रही हैं. एक्सपर्ट मान रहे हैं कि मामले जरूर ज्यादा आ रहे हैं, लेकिन अस्पताल में भर्ती हो रही मरीजों की संख्या कम है. इसका एक बड़ा कारण टीकाकरण माना जा रहा है. पिछली लहरों की तुलना में अब देश में ज्यादातर लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है, जिस वजह से संक्रमित होने पर भी ज्यादा गंभीर लक्षण दिखाई नहीं पड़ रहे हैं.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









