
दिल्ली में कॉलेज के बाहर छात्रा नरगिस की रॉड से मारकर हत्या, शादी से इनकार पर ली जान, आरोपी गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली के पॉश इलाके मालवीय नगर में दिनदहाड़े एक लड़की का लोहे की रॉड से मर्डर कर दिया गया. वारदात कमला नेहरू कॉलेज के पास एक पार्क में हुई. सिर पर हमला करने से लड़की बुरी तरह जख्मी हो गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हत्या के आरोपी मौके से फरार हो गया है.
दिल्ली में 24 घंटे के भीतर दो हत्याओं ने लोगों में सनसनी फैला दी है. अब दिल्ली के पॉश इलाके मालवीय नगर में शु्क्रवार को दिनदहाड़े एक लड़की का मर्डर हो गया. पुलिस ने बताया कि मृतक छात्रा का नाम नरगिस है. फरार आरोपी को भी पकड़ लिया गया है. आरोपी ने पूछताछ में बताया कि लड़की ने शादी से इनकार कर दिया था, जिससे गुस्से में आकर उसने हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक मालवीय नगर के कमला नेहरू कॉलेज में पढ़ने वाली करीब 22-23 साल की छात्रा नरगिस पर एक पार्क में लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया. सिर पर लोहे की रॉड मारने से वह बुरी तरह जख्मी हो गई, जिससे उसकी वहीं मौत हो गई. हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था. हालांकि कुछ ही देर में आरोपी को पकड़ लिया गया. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है.
दक्षिणी दिल्ली के डिप्टी कमिश्नर चंदन चौधरी ने बताया कि कमला नेहरू कॉलेज में पढ़ने वाली लड़की अपने किसी दोस्त के साथ पार्क में आई थी, तभी उस पर किसी ने रॉड से हमला कर दिया. यहां यंग लड़के-लड़कियां घूमते हैं. पार्क के पास में ही अरबिंदो कॉलेज भी है. फिलहाल पुलिस यह भी पता करने की कोशिश कर रही है कि लड़की पार्क में क्या करने आई थी.
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने 24 घंटे के भीतर महिलाओं की हत्या होने पर महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है. उन्होंने ट्वीट किया- दिल्ली में जहां एक महिला को उसके घर के बाहर गोली मारके उसकी हत्या की गई, वहीं दूसरी तरह मालवीय नगर जैसे पॉश इलाके में लड़की को रॉड से मारा गया. दिल्ली बेहद असुरक्षित है. किसी को फर्क नहीं पड़ता. सिर्फ अखबार की खबरों में लड़कियों के नाम बदल जाते हैं, अपराध नहीं रुकते.
राजधानी दिल्ली में गुरुवार को एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इसके बाद आरोपी ने खुद भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया. सामने आया है कि आरोपी और महिला एक दूसरे को पहले से जानते थे. जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के डाबरी पुलिस थाना पुलिस को जानकारी मिली थी कि महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है.
मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा था कि 42 साल की रेनू गोयल की कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हत्याकांड को रेनू के घर के पास ही अंजाम दिया गया था. चश्मदीदों ने पुलिस को बताया था कि हमलावर पैदल आया था और गोलीकांड को अंजाम देने के बाद मौके से भाग निकला था.
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली थी. इसके बाद पुलिस आरोपी युवक आशीष के घर के इलाके में पहुंची थी. पुलिस आशीष के घर पहुंची. अंदर जाकर देखा तो आशीष घर के टेरेस पर मरा हुआ पड़ा था. उसने देसी तमंचे से गोली मारकर सुसाइड कर लिया था.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










