
दिल्ली में कुत्तों पर लड़ाई, मुंबई में कबूतरों पर जंग... देश के दो बड़े शहरों में पशु अधिकार कार्यकर्ता भी एक्टिव
AajTak
दिल्ली में आवारा कुत्तों का मुद्दा लंबे समय से चर्चा में है. कुत्तों के काटने और हमला करने की बढ़ती घटनाओं ने लोगों को चिंतित कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने इस समस्या को बेहद गंभीर माना और स्वत: संज्ञान लेते हुए यह फैसला लिया है. कोर्ट का मानना है कि कथित पशु प्रेमी उन बच्चों की जिंदगी वापस नहीं ला सकते जो रेबीज के शिकार हो गए हैं.
देश राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई में इन दिनों कुत्तों और कबूतरों को लेकर विवाद गरमाया हुआ है. दिल्ली में जहां आवारा कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त निर्देश दिए हैं, वहीं मुंबई में कबूतरों को दाना खिलाने पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने पाबंदी लगा दी है. इन दोनों मामलों में पशु अधिकार कार्यकर्ता भी एक्टिव हो गए हैं. कोर्ट के फैसलों के बाद स्वागत और आलोचना दोनों तरह के सुर सुनाई दे रहे हैं.
दिल्ली में आवारा कुत्तों पर बहस
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दिल्ली-एनसीआर की सड़कों को आवारा कुत्तों से मुक्त बनाने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं. अदालत ने सभी आवारा कुत्तों को पकड़कर तत्काल डॉग शेल्टर होम में शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं. कोर्ट ने इन कुत्तों की नसबंदी और वैक्सीनेशन के भी आदेश दिए हैं. कोर्ट ने यह भी चेतावनी दी है कि कुत्ते पकड़ने में बाधा डालने वालों पर अवमानना की सख्त कार्रवाई की जाएगी. यह फैसला बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.
ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर एनिमल एक्टिविस्ट क्यों हैं खफा? जानिए- एनिमल बर्थ कंट्रोल कानून क्या कहता है
दिल्ली में आवारा कुत्तों का मुद्दा लंबे समय से चर्चा में है. कुत्तों के काटने और हमला करने की बढ़ती घटनाओं ने लोगों को चिंतित कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने इस समस्या को बेहद गंभीर माना और स्वत: संज्ञान लेते हुए यह फैसला लिया है. कोर्ट का मानना है कि कथित पशु प्रेमी उन बच्चों की जिंदगी वापस नहीं ला सकते जो रेबीज के शिकार हो गए हैं. इसलिए यह जरूरी है कि इस समस्या पर तुरंत कार्रवाई की जाए.
कुत्तों को हटाने से गंभीर समस्या

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










